फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Lord Leela Purushottam did boat ride in Ujjain's Purushottam Tirtha

Ujjain: भगवान लीला पुरुषोत्तम ने किया नौका विहार, 151 बटुकों ने मंगलाचरण कर अर्पण किया 251 मीटर लंबा पीतांबर

Sat, 12 Aug 2023 08:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 12 Aug 2023 08:40 PM IST
सार

तीर्थ का पंचामृत पूजन कर तीर्थ को 251 मीटर पीतांबर अर्पण किया गया। इसके पश्चात भगवान श्री लीला पुरुषोत्तम ने पुरुषोत्तम तीर्थ में नौका विहार किया।

विज्ञापन
Lord Leela Purushottam did boat ride in Ujjain's Purushottam Tirtha
नौका विहार करने भगवान लीला पुरुषोत्तम। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अधिकमास के पावन अवसर पर इंद्रानगर स्थित शास्त्र वर्णित श्री पुरुषोत्तम सागर पर ब्रह्मलीन ज्योतिर्विद पंडित श्यामनारायण व्यास की पावन स्मृति में भगवान श्री पुरुषोत्तम नारायण का भव्य नौका विहार एवं तीर्थ को पीतांबर अर्पण किया गया। ज्यो पं चंदन श्यामनारायण व्यास ने बताया कि सर्वप्रथम पं गोपाल कृष्ण दवे, पं राम शुक्ल, पं अधीश द्विवेदी के आचार्यत्व में 151 बटुकों द्वारा मंगलाचारण कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया गया। 

विज्ञापन


पुरुषोत्तम अधिकमास में सप्त सागरों में से एक विशेष महत्व रखने वाले, जिनके नाम से इस संपूर्ण मास को पुरुषोत्तम मास कहा जाता है। इस पावन पुनीत अधिकमास में श्री पुरुषोत्तम सागर पर श्रावण मास मे कृष्ण पक्ष की दशमी पर भगवान श्री पुरुषोत्तम नारायण का भव्य नौका विहार किया गया। तीर्थ का पंचामृत पूजन कर तीर्थ को 251 मीटर पीतांबर अर्पण किया गया। इसके पश्चात भगवान श्री लीला पुरुषोत्तम ने पुरुषोत्तम तीर्थ में नौका विहार किया। 
विज्ञापन




इसिलिए किया जाता है आयोजन
बाबा गुमानदेव हनुमान परिवार के प्रमुख और आयोजनकर्ता पंडित चंदन श्यामनारायण व्यास ने बताया कि वैसे तो प्रतिवर्ष ही बाबा गुमानदेव हनुमान परिवार द्वारा पुरुषोत्तम सागर का श्रावण मास में पूजन अर्चन किया जाता है। अधिकमास में श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक धर्म लाभ अर्जित हो इसी कामना के साथ आज पुरुषोत्तम सागर पर भगवान का नौका विहार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी श्रावण कृष्ण पक्ष की दशमी पर शाम पुरुषोत्तम सागर ईदगाह मार्ग पर पुरुषोत्तम तीर्थ का पंचामृत पूजन और अभिषेक करने के बाद पहली बार इस तीर्थ को 251 मीटर पीतांबर वस्त्र अर्पित किया गया। इसके साथ ही भगवान लीला पुरुषोत्तम नौका में विराजमान होकर इस सागर मे नौका से विहार किया। अंत में भगवान की महाआरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।


यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर वृंदावन से पधारे भगवताचार्य पं राधेश्याम शास्त्री, महापौर मुकेश टटवाल, वरिष्ठ अभिभाषक एवम पूर्व बार काउंसिल के अध्यक्ष रविन्द्र त्रिवेदी, कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा, अखिल भारती ब्रह्मण समाज के अध्यक्ष पं सुरेंद्र चतुवेर्दी, पं दिनेश रावल, गणपतलाल मीणा, पं शैलेश दुबे, पंकज जोशी, श्याम आचार्य, चेतन जोशी, कमलेश त्रिवेदी, मुक्तेश त्रिवेदी, ओम त्रिवेदी, संजय श्रीवास्तव, अनूप द्विवेदी, मनीष रावल, हेमंत जोशी, सतीश  श्रीवास्तव, हर्ष निगम, राजेश भाटी, श्रीमती विजिया शर्मा, श्रीमती स्वाती त्रिवेदी, श्रीमति संगीता श्रीवास्तव श्रीमती मालती द्विवेदी आदि नगर के गणमान्य जन उपस्थित हुए नौका विहार का दर्शन करने से भव सागर से पार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed