{"_id":"64128c3feea53d01ff029173","slug":"lineman-s-helper-dies-of-electrocution-bruises-found-on-legs-relatives-allege-murder-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: लाइनमैन के हेल्पर की करंट से मौत, पैरों पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: लाइनमैन के हेल्पर की करंट से मौत, पैरों पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Thu, 16 Mar 2023 08:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 16 Mar 2023 08:55 AM IST
सार
मृतक बबलू के शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे लग रहा है कि उसकी हत्या की गई है। हालांकि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। वहीं, परिजनों ने घटना के विरोध में एसपी कार्यालय के पास प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
डेडबॉडी रखकर प्रदर्शन करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन के भेरूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पिपल्याहामा में रहने वाला युवक एमपीईबी के लाइनमैन के अंडर में विद्युत कार्य करता था। बीती रात करंट लगने से उसकी मृत्यु हो गई, जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।
बबलू उर्फ बुलबुल निवासी ग्राम पिपल्याहामा एमपीईबी के लाइनमैन सज्जन सिंह के अंडर में विद्युत कार्य करता था। उसके भाई बहादुर सिंह ने बताया कि रात में गांव के लोगों से सूचना मिली कि बबलू की करंट लगने से मृत्यु हो गई है। परिजन जब ग्रीड पर पहुंचे तब तक वहां पुलिस भी आ चुकी थी। शव को पीएम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया। बबलू के शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे लग रहा है कि उसकी हत्या की गई है। हालांकि उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। बहादुर सिंह ने बताया कि लाइनमैन सज्जन सिंह ने गोर्धन, अजब सिंह, कुंदन और जितेन्द्र को ठेकेदारी बेस पर काम पर रखा है और ग्रीड से संबंधित विद्युत कार्य भी इन्हीं लोगों से कराता है।