फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Karni Sena's hunger strike in Ujjain worsened the health of a young man

Ujjain: थाना प्रभारी को हटाने के लिए करणी सेना की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, एक युवक की तबीयत बिगड़ी

Sat, 10 Jun 2023 04:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 10 Jun 2023 04:36 PM IST
सार

भ्रष्टाचारी थाना प्रभारी दिनेश भोजक के खिलाफपुलिस कंट्रोल रूम पर पिछले तीन दिन से करणी सेना के 12 लोग भूख हड़ताल कर रहे हैं। एक युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पतला भिजवाया गया।

विज्ञापन
Karni Sena's hunger strike in Ujjain worsened the health of a young man
भूख हड़ताल पर बैठे करणी सेना के कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पुलिस कंट्रोल रूम पर पिछले तीन दिन से श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना महिदपुर थाना प्रभारी दिनेश भोजक को हटाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रही है। अब तक थाना प्रभारी को हटाने और इस हड़ताल को खत्म करवाने के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कोई प्रयास नहीं किया है। आज सुबह भूख हड़ताल के दौरान एक युवक की तबीयत खराब हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल भिजवाया गया है।

विज्ञापन


महिदपुर थाना प्रभारी दिनेश भोजक को हटाने के लिए की जा रही इस भूख हड़ताल को लेकर करणी सेना के शैलेंद्र सिंह झाला ने बताया कि करणी सेना एक वाजिब मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रही है। आज तीसरा दिन है और ये लगातार जारी रहेगी। हम कुल 12 लोग भूख हड़ताल कर रहे हैं, जिसमें महिदपुर निवासी गजराज सिंह की सुबह तबीयत खराब हो गई, उसे अस्पताल भिजवाया गया है। हम लगातार शासन प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि भ्रष्टाचारी थाना प्रभारी दिनेश भोजक के खिलाफ कार्रवाई कर उसे हटाया जाए, लेकिन हमारी मांग को आईजी एसपी नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस पर विधायक बहादुर सिंह चौहान का दबाव साफतौर पर नजर आ रहा है। विधायक के दबाव के कारण ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी महिदपुर थाना प्रभारी दिनेश भोजक को हटाने की कार्रवाई नहीं कर रही है। विधायक बहादुर सिंह चौहान थाना प्रभारी दिनेश भोजक को महिदपुर से हटाना नहीं चाहते हैं। यही कारण है कि उन्होंने महिदपुर से कल मंडल अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत सदस्य को पुलिस कंट्रोल रूम धरना स्थल उज्जैन भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों के सामने राजपूत समाज को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पल्लव पोरवाल जोकि भारतीय जनता पार्टी की ओर से अधिकारियों से बात कर रहे थे और सभी का नेतृत्व कर रहे थे वह खुद अपराधी हैं और वह करणी सेना के लोगों को अपराधी बता रहे थे। अगर हमारे किसी भी व्यक्ति के साथ कुछ गलत होता है तो मानव अधिकार आयोग इस पूरे मामले को संज्ञान में लें। अगर हमारे साथ कुछ भी गलत होता है तो पूरे मध्यप्रदेश में करणी सेना सरकार और प्रशासन को सबक जरूर सिखाएगी।



हम यहीं मर जाएंगे, लेकिन उठेंगे नहीं
करणी सेना के शैलेंद्र सिंह झाला ने बताया कि प्रशासन विधायक के लोगों के साथ मिला हुआ है। हम मर जाएंगे लेकिन इस भूख हड़ताल से नहीं उठेंगे। शासन दबाव बनाने के लिए फोर्स इकट्ठा कर रहा है। कोशिश कर रहा है कि असामाजिक तत्वों को हमारे बीच भेजे। यह लोग पुलिस से उलझने की कोशिश करें, ताकि हम लोग उग्र हों, लेकिन हम शांति से प्रदर्शन करेंगे।


करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर भी हुए धरने में शामिल
महिदपुर थाना प्रभारी दिनेश भोजक को हटाने के लिए करणी सेना के आंदोलन में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर भी शामिल हुए।

शांति सुरक्षा की दृष्टि से निकला फ्लैग मार्च
आज सुबह फ्रीगंज क्षेत्र में पुलिस ने शांति सुरक्षा की दृष्टि से फ्लैग मार्च निकाला। लगभग डेढ़ किलोमीटर तक निकाले गए इस  फ्लैग मार्च का उद्देश्य शहर में लगातार हो रही घटनाओं को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखना था। सीएसपी सचिन परते ने बताया कि रात में गश्त चेकिंग प्वाइंट भी लगा दिए गए हैं। पेट्रोलिंग, सायरन हूटर के द्वारा नाइट गश्त की जा रही है। कोई घटना घटित न हो इसीलिए आमजन को भी यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि पुलिस सदैव उनके साथ है। फ्लैग मार्च के दौरान लगभग 146 पुलिसकर्मियों का बल मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed