फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Kamal Nath's security lapse: worker's flag on helipad collides with helicopter wing

कमलनाथ की सुरक्षा में चूक: झंडे लेकर हेलीपैड तक पहुंचे कार्यकर्ता, एक झंडा हेलीकॉप्टर की पंखुड़ी से टकराया

Mon, 19 Jun 2023 06:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 19 Jun 2023 06:43 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ महिदपुर में चुनावी शंखनाद करने के साथ ही आमसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। कांग्रेस कार्यकर्ता झंडे लेकर हैलीपेड तक पहुंच गए। एक झंडा हैलीकॉप्टर की पंखुड़ी से टकरा गया। 

विज्ञापन
Kamal Nath's security lapse: worker's flag on helipad collides with helicopter wing
कमलनाथ के हैलीकॉप्टर की पंखुड़ी से झंडा टकरा गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस बार विधानसभा चुनाव आने के पहले ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओ में जोश साफ तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन सोमवार सुबह इस जोश के कारण पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सुरक्षा में उस समय बड़ी चूक हो गई जब बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता अपने अपने नेताओं के झंडे लेकर हेलीपैड तक पहुंच गए। स्थिति यह थी कि जब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का हेलीकॉप्टर नीचे उतरा तो एक झंडा तो हेलीकॉप्टर की पंखुड़ी से ही जा टकराया।
विज्ञापन


बता दें कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ महिदपुर में चुनावी शंखनाद करने के साथ ही आमसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जहां इस बार विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी जताने के लिए सभी उम्मीदवारों के समर्थक भी बड़ी संख्या में अपने हाथों में नेताओं के झंडे लेकर पहुंचे थे। आमसभा पर तो नेताओं के समर्थक हाथों में झंडे लेकर नजर आ ही रहे थे, लेकिन इसे बड़ी चूक ही कहा जाएगा कि हेलीपैड पर भी यह समर्थक हाथों में झंडे लेकर पहुंच गए। जिन्हें एक सीमित दायरे तक रोकना पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने भी मुनासिब नहीं समझा। यही कारण था कि जब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ हेलीकॉप्टर से उतरे उसी समय हेलीकॉप्टर की पंखुड़ी एक झंडे से जा टकराई थी। बाद में इन समर्थकों को यहां से हटाया गया, लेकिन यह लापरवाही पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में भारी भी पड़ सकती थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed