फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Janmashtami: Baba Mahakal dressed in the form of Shri Krishna in Bhasma Aarti Ujjain Mahakaleshwar Temple

Janmashtami: भस्म आरती में श्रीकृष्ण स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, अलौकिक दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Mon, 26 Aug 2024 08:08 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 26 Aug 2024 08:08 AM IST
सार

 Janmashtami: आज जन्माष्टमी पर बाबा महाकाल का श्रीकृष्ण स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भांग और ड्राईफ्रूट से किए गए इस अलौकिक श्रृंगार को देखने के लिए हजारों भक्तों की भीड़ मंदिर पहुंची।

विज्ञापन
Janmashtami: Baba Mahakal dressed in the form of Shri Krishna in Bhasma Aarti Ujjain Mahakaleshwar Temple
भगवान कृष्ण के रूप में सजे बाबा महाकाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आज कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में होने वाली भस्म आरती के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। महाकालेश्वर मंदिर में आज सुबह 2:30 बजे भाद्रपद कृष्ण के पहले सोमवार को बाबा महाकाल की भस्म आरती धूमधाम से की गई। इस दौरान बाबा महाकाल का श्री कृष्ण स्वरूप में विशेष श्रृंगार भी किया गया, जिसका दर्शन हजारों श्रद्धालुओं ने किया।

विज्ञापन


विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भाद्रपद के पहले सोमवार पर आज बाबा महाकाल रात 2:30 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। भगवान को स्नान, पंचामृत अभिषेक करवाया गया, साथ ही केसर युक्त जल अर्पित किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल का श्री कृष्ण स्वरूप में श्रृंगार किया गया। भांग और ड्राईफ्रूट से किए गए इस अलौकिक श्रृंगार को जिसने भी देखा, वह देखते ही रह गया। 
विज्ञापन


श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण कराया गया और फिर महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई। श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और हजारों श्रद्धालु चलित भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा के भक्त द्वारा रजत मुकुट दान
श्री महाकालेश्वर मंदिर में बेंगलुरु से पधारे भक्त धीरेंद्र साख्या द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर को मंदिर के पुजारी आकाश राजेश पुजारी की प्रेरणा से 1 नग चांदी का मुकुट भेंट किया गया। इसका कुल वजन लगभग 3246.00 ग्राम है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी और राकेश श्रीवास्तव ने दानदाता का सम्मान करते हुए विधिवत रसीद प्रदान की। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई।


गुजरात के भक्त द्वारा चांदी का श्रृंगार भेंट
श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुजरात की शिल्पा बेन राजेश डोबरिया द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर हेतु चांदी का श्रृंगार अर्पित किया गया। इसमें 1 नग त्रिपुंड, 1 नग चंद्रमा, 2 नग भौहें (पलक), 2 नग नेत्र, 1 नग नाक, 1 नग होठ, 1 नग मूंछ, और 1 नग बिल्वपत्र अर्पित किया गया। मंदिर समिति ने दानदाता का सम्मान करते हुए विधिवत रसीद प्रदान की। इस दौरान पुजारी विजय शर्मा ने दानदाता का सम्मान किया। राजेन्द्र सिंह सिसौदिया और रवि शर्मा आदि भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed