फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Jan Ashirwad Yatra Spokesperson Gaurav Bhatia says BJP is asking for blessings while Congress is getting angry

Jan Ashirwad Yatra: प्रवक्ता गौरव भाटिया बोले- BJP मांग रही आशीर्वाद तो कांग्रेस के हिस्से में आया आक्रोश

Sat, 23 Sep 2023 05:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 23 Sep 2023 05:02 PM IST
सार

Jan Ashirwad Yatra: बीजेपी की ओर से निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया उज्जैन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जुबानी हमला करते हुए कहा, बीजेपी मांग रही आशीर्वाद तो कांग्रेस के हिस्से में आया आक्रोश।
 

विज्ञापन
Jan Ashirwad Yatra Spokesperson Gaurav Bhatia says BJP is asking for blessings while Congress is getting angry
उज्जैन में गौरव भाटिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आशीर्वाद में मिला है जनता का प्यार, फिर इस बार भाजपा सरकार...कुछ ऐसी ही बातों के साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रदेश में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा की जानकारी पत्रकारों को देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा ही हर अच्छे कार्य की शुरुआत जनता के आशीर्वाद के साथ करती है। इस बार भी जो जन आशीर्वाद यात्रा 210 विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही है, वह लगभग 10,600 किलोमीटर की है, जिसकी शुरुआत तीन सितंबर 2023 से हुई है। 51 जिलों मे निकाली जा रही इस यात्रा में हमने लगभग 25 लाख लोगों से संपर्क साधा है। यही कारण है की यात्रा के दौरान लगभग 14 लाख नए सदस्य भारतीय जनता पार्टी से जुड़े। लोकतंत्र की सेवा सबसे बड़ी सेवा होती है, इसीलिए जनता ने हमें जो सेवा करने का अवसर दिया, उसे पूरी ईमानदारी से करने के बाद हम अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।

विज्ञापन


देवास रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने अमर उजाला के सवालों के जवाब भी दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में इन दिनों दो यात्राओं की चर्चा सबसे अधिक है। एक भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा तो दूसरी कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा। उन्होंने बताया कि नाम से ही इस बात की जानकारी लगती है कि हम जनता के बीच पहुंचकर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं, जबकि कांग्रेस के हिस्से में इस यात्रा में भी सिर्फ आक्रोश ही आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में मध्यप्रदेश है। नकारात्मक राजनीति करने वाले लोग इसे समझ नहीं पाएंगे। भारतीय जनता पार्टी सनातन धर्म को बढ़ावा देकर इसका डंका दुनिया में बजा रही है, जबकि नफरत की राजनीति करने वाले सनातन हिंदू धर्म को डेंगू, एचआईवी और कोरोना कह रहे हैं।
विज्ञापन


इन सवालों के दिए कुछ ऐसे जवाब
प्रश्न: लगातार भाजपा के लोग कांग्रेस पार्टी में जा रहे हैं, इसे आप क्या कहेंगे? 
उत्तर: चुनाव आने के समय इस प्रकार का दल-बदल होता ही रहता है। कुछ समय पूर्व उत्तर प्रदेश में भी भाजपा के मंत्रियों ने पार्टी का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। लेकिन उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ फिर मुख्यमंत्री बने और पार्टी ने इतिहास लिख दिया। मध्यप्रदेश में भी 19 वर्षों से कमल खिला है और कमल खिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्न: क्या किसान अभी भी आपके साथ हैं?
उत्तर: भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा किसानों के लिए सोचा है। किसानों के चेहरे के मुस्कान बनी रहे उसका ध्यान भाजपा को है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की योजनाओं का लाभ किसानों को मिल रहा है। वर्तमान में किसानों की फैसले खराब जरूर हुई है, लेकिन इस और भी पार्टी का ध्यान है। फसल बीमा हो या अन्य योजनाओं के माध्यम से भाजपा किसानों के साथ खड़ी है। वह किसानों को संकट में नहीं छोड़ेगी और उनके चेहरे पर मुस्कान जरूर लाएगी।

प्रश्न: जन आशीर्वाद यात्रा का प्रदेश में विरोध क्यों हो रहा है?
उत्तर: भारतीय जनता पार्टी 24 कैरेट की तरह है, जो की सत्ता में आने के बाद न सिर्फ विकास कार्य करती है बल्कि अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच भी लेकर जाती है। यही कारण है कि जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान हमें कुछ स्थानों पर आलोचना झेलनी पड़ रही है। हम भी यह चाहते हैं कि यात्रा में हमें हमारी कमी बताई जाए और हमें भी जनता कि उन बातों का पता चले, जिसे पूरा कर पाने में कुछ कमियां रह गई। हम कमलनाथ नहीं बन सकते की कोई आया है तो उसे भगा दें। जन आशीर्वाद यात्रा पूरी तरह सफल है। इस यात्रा की सफलता का पता चुनाव के परिणाम के साथ लग जाएगा। जन आशीर्वाद यात्रा के बाद कांग्रेस जागी है और जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है।


महाकाल की नगरी में आकर धन्य हो गया
साल 2017 से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया पहली बार उज्जैन आए हैं, उन्होंने बताया कि बाबा महाकाल की धरती पर आकर धन्य महसूस कर रहा हूं। वैसे तो मेरे नाम में गौरव है, लेकिन हमारा असली गौरव आप पत्रकार लोग हैं।
रिपोर्ट: उज्जैन से निलेश नागर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed