फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Jabalpur: DNA report revealed in scrap yard blast case, one positive and one negative

स्क्रैप यार्ड ब्लास्ट: शरीर के टुकड़ों की DNA रिपोर्ट मिली, एक पॉजीटिव तो एक निगेटिव, अब भोला को गुमशुदा माना

Thu, 09 May 2024 09:54 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 09 May 2024 09:54 PM IST
सार

खजरी-खिरिया बायपास स्थित स्क्रैप यार्ड में हुए धमाके में मिले मानव अंगों को डीएनए जांच के लिए भेजा था। पुलिस द्वारा घटना में जिस भोला नामक युवक की मृत्यु का दावा किया जा रहा है, उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अधारताल पुलिस ने उसके लापता होने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Jabalpur: DNA report revealed in scrap yard blast case, one positive and one negative
जबलपुर में स्क्रैप यार्ड में धमाके में बिल्डिंग पूरी तरह तबाह हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खजरी-खिरिया बायपास स्थित स्क्रैप यार्ड में हुए धमाके में मिले मानव अंगों को डीएनए जांच के लिए भेजा था। पुलिस को आशंका थी कि यार्ड में कार्यरत लापता दो युवकों की मौत धमाके में हुई है। पुलिस को उस समय झटका लगा जब एक रिपोर्ट पॉजिटिव तथा एक रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई। पुलिस ने निगेटिव आने वाले युवक के गुमशुदा होने की प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 25 अप्रैल की दोपहर खजरी-खिरिया बायपास स्थित मोहम्मद शमीम के स्क्रैप यार्ड में शक्तिशाली धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि यार्ड की छत तथा दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ब्लास्ट जिस स्थान पर हुआ है, वहां बड़ा सा गड्ढा हो गया है। विस्फोट इतना तेज था कि उसकी आवाज पांच किलोमीटर दूर तक सुनी गई थी। विस्फोर्ट के कारण उठते धुएं को कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। विस्फोट के कारण लोगों को ऐसा लगा कि भूकंप आ गया है।
विज्ञापन


घटनास्थल में मिले मानव अंगों को डीएनए जांच के लिए भेजा गया 
घटनास्थल में मिले धड़ की पहचान भोला नामक कर्मचारी के रूप होने के दावा किया गया था। अधारताल पुलिस ने धारा 304, 120 तथा विस्फोटक एक्ट के तहत यार्ड संचालक सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने यार्ड संचालक के बेटे फहीम तथा सुपरवाइजर सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया था। यार्ड संचालक शमीम फरार है, जिसके संबंध में पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दोनों की डीएनए रिपोर्ट प्राप्त हुई है। डीएनए रिपोर्ट के अनुसार धमाका के बाद से लापता खलील की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पुलिस द्वारा घटना में जिस भोला नामक युवक की मृत्यु का दावा किया जा रहा है, उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अधारताल पुलिस ने उसके लापता होने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed