फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Indore's history sheeter thief had committed theft in Ujjain and Khachrod in Ujjain, police took him on remand

Ujjain Crime: इंदौर के हिस्ट्रीशीटर चोर का कबूलनामा, उज्जैन और खाचरोद में की थी चोरी, पुलिस ने रिमांड पर लिया

Sat, 15 Apr 2023 04:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 15 Apr 2023 04:52 PM IST
सार

इंदौर के हिस्ट्रीशीटर चोर ने क्राइम स्क्वाड के गिरफ्तार करने के बाद उज्जैन और खाचरोद की चोरियां कबूल की हैं। इसके बाद उज्जैन के चिमनगंज थाना पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर ले लिया।

विज्ञापन
Indore's history sheeter thief had committed theft in Ujjain and Khachrod in Ujjain, police took him on remand
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में 40 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हिस्ट्रीशीटर चोर को इंदौर की क्राइम स्क्वाड ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में उसने उज्जैन और खाचरोद की चोरियां भी कबूल कर लीं। इसके बाद चिमनगंज पुलिस ने उसे दो दिन की रिमांड पर ले लिया है।

विज्ञापन


चिमनगंज पुलिस ने बताया कि तिरुपति एवेन्यू निवासी इकरार अंसारी अक्टूबर महीने में शादी समारोह में शामिल होने परिवार के साथ राजस्थान गया था। उसी दौरान अज्ञात बदमाश ने उसके मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन


मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस चोर की तलाश कर रही थी। दो दिन पहले पुलिस को सूचना मिली कि इंदौर की क्राइम स्क्वाड ने हिस्ट्रीशीटर चोर किशोर निवासी बाणगंगा इंदौर को पकड़ा है। उसने उज्जैन और खाचरोद में चोरी करने की बात भी कबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उज्जैन के चिमनगंज थाने की टीम ने उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर ले लिया। पुलिस ने बताया कि आज किशोर को इंदौर ले जाकर चोरी का माल बरामद करने के प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed