{"_id":"646de008d65eb9ea100563e4","slug":"in-ujjain-a-young-man-raped-a-woman-on-the-pretext-of-a-job-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया वीडियो, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया वीडियो, केस दर्ज
Wed, 24 May 2023 03:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 24 May 2023 03:29 PM IST
सार
युवक ने बस में महिला से दोस्ती कर काम दिलाने का लालच देकर नागदा बुलाया। चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काम दिलाने का लालच देकर कुछ दिन पहले एक युवक ने बस में मिली एक महिला से दोस्ती की और उसका नंबर ले लिया। नंबर मिलने के बाद युवक ने महिला को अपने झांसे में लिया और मिलने के लिए नागदा बुलाया, जहां उसे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसे धमकाया कि अगर तुम थाने पहुंची तो यह वीडियो वायरल कर दूंगा, लेकिन महिला ने साहस दिखाकर खाचरोद थाना पहुंचकर प्रकरण दर्ज करवाया है।
खाचरौद थाना पुलिस ने बताया कि खाचरौद के मोमिनपुरा रावतपथ निवासी महिला ने मंगलवार को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए हैं और वह इसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। महिला के अनुसार आरोपी से उसकी पहचान बस में हुई थी और उसने काम दिलाने का लालच देकर उससे मोबाइल नंबर ले लिया था।
विज्ञापन
7 अप्रैल 2023 को आरोपी ने उसे फोन कर बुलाया और कार से नागदा ले गया। नागदा में चाय में नशीला पदार्थ देकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया था। उक्त वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसको मिलने के लिए दबाव बना रहा था। लगातार मिल रही धमकी से परेशान होकर महिला ने थाने पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने धारा 376 में कायमी कर ली है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।