फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   IAS Niyaz Khan's book Brahmin The Great released in Ujjain

Brahmin The Great: IAS नियाज खान की पुस्तक विमोचित, शंकराचार्य बोले- इतिहास में दर्ज है ब्राह्मणों का बलिदान

Sun, 05 Mar 2023 08:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 05 Mar 2023 08:56 PM IST
सार

आईएएस नियाज खान की पुस्तक ब्राह्मण द ग्रेट का विमोचन रविवार को उज्जैन में शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती महाराज के हाथों हुआ। नियाज खान ने कहा कि भारत में ब्राह्मणों के दिमाग का उपयोग करो और उन्हें उच्च पदों पर बिठाकर यदि काम करेंगे तो भारत सुपरपावर बन सकता है। 

विज्ञापन
IAS Niyaz Khan's book Brahmin The Great released in Ujjain
उज्जैन में शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती ने पुस्तक ब्राह्मण द ग्रेट का विमोचन किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में अपने बयानों और किताबों को लेकर चर्चा में रहने वाले आईएएस नियाज खान की पुस्तक ब्राह्मण द ग्रेट का विमोचन रविवार को उज्जैन में शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती महाराज के हाथों हुआ। 
विज्ञापन


होटल अंजूश्री इंदौर रोड उज्जैन पर हुए विमोचन कार्यक्रम में भानपुरा पीठाधीश्वर ज्ञानानंद तीर्थ ने कहा कि ब्राह्मणों का इतिहास राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा है। ब्राह्मणों का समर्पण राष्ट्र के प्रति एवं मातृभूमि के प्रति सदैव रहा है। ब्राह्मणों का इतिहास आजादी ही नहीं इसके पूर्व से भी है। आक्रांताओं के भारत भूमि पर आक्रमण के समय भी ब्राह्मणों ने त्याग एवं बलिदान दिया है। 
विज्ञापन


ब्राह्मण दी ग्रेट पुस्तक विमोचन के अवसर पर संबोधित करते हुए पुस्तक के लेखक आईएएस नियाज खान ने कहा कि भारत में ब्राह्मणों के दिमाग का उपयोग करो और उन्हें उच्च पदों पर बिठाकर यदि काम करेंगे तो भारत सुपरपावर बन सकता है। महामंडलेश्वर अतुलेशानंद सरस्वती महाराज (आचार्य शेखरजी), महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा शैलेशानंद गिरि महाराज, उपनिषद आश्रम के संस्थापक स्वामी वितरागानंद सरस्वती महाराज के आथित्य में पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी कार्यक्रम की प्रस्तावना में रूपरेखा रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed