फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Husband consumed poison after his in-laws took his wife along, killed his friend by video calling

MP News: ससुराल वालों के पत्नी को साथ ले जाने से नाराज पति ने खाया जहर, दोस्त को वीडियो कॉल कर दी जान

Sun, 26 Mar 2023 02:39 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 26 Mar 2023 02:39 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि रोहित की डेढ़ वर्ष पहले संजना निवासी चक कमेड़ से शादी हुई थी। कल उसके ससुर राधेश्याम, सास रोहित के घर पहुंचे और संजना को जबरन लेकर जाने लगे। इसको लेकर रोहित का विवाद भी हुआ और उसने जहर खाकर मरने की धमकी भी दी थी।

विज्ञापन
Husband consumed poison after his in-laws took his wife along, killed his friend by video calling
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

ससुराल के लोगों द्वारा पत्नी को अपने साथ ले जाने से नाराज उण्डासा में रहने वाले युवक ने अपने दोस्त को वीडियो कॉल लगाकर जहर खा लिया था। चिमनगंज थाना पुलिस ने युवक की मौत के बाद मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।
विज्ञापन


रोहित पिता भादर सिंह (22 वर्ष) निवासी उण्डासा ने शुक्रवार की दोपहर को ससुराल वालों द्वारा अपनी पत्नी को साथ ले जाने से नाराज होकर जहर खा लिया था। जिसे परिजनों ने उसे प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात रोहित की मृत्यु हो गई। उसके परिजनों ने बताया कि रोहित की डेढ़ वर्ष पहले संजना निवासी चक कमेड़ से शादी हुई थी। कल उसके ससुर राधेश्याम, सास रोहित के घर पहुंचे और संजना को जबरन लेकर जाने लगे। इसको लेकर रोहित का विवाद भी हुआ और उसने जहर खाकर मरने की धमकी भी दी थी, इसके बावजूद ससुराल वाले संजना को लेकर चले गये। इसी कारण रोहित ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसका एक वीडियो भी बनाया था जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामले में चिमनगंज थाना पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed