फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Home Minister Amit Shah will come to Ujjain

MP Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं अब उज्जैन आएंगे गृहमंत्री अमित शाह

Tue, 24 Oct 2023 10:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 24 Oct 2023 10:53 PM IST
सार

Ujjain: 28 अक्टूबर 2023 को गृह मंत्री अमित शाह इंदौर आएंगे। इस दौरान वे महाकाल मंदिर दर्शन के बाद उज्जैन में रोड शो करेंगे। सांसद अनिल फिरोजिया ने बताया कि 28 अक्टूबर 2023 को गृहमंत्री अमित शाह उज्जैन आकर सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah will come to Ujjain
उज्जैन आएंगे गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जब सोमवार को उज्जैन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने उज्जैन के भाजपा नेताओं को इस बात की जानकारी दी थी कि आगामी 30 अक्टूबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन आने वाले हैं, जोकि यहीं से मध्यप्रदेश में अपनी चुनावी सभा की शुरुआत करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दी गई जानकारी के बाद नगर अध्यक्ष विवेक जोशी और अन्य भाजपा नेता आगर रोड स्थित सामाजिक न्याय परिसर, कार्तिक मेला प्रांगण और नानाखेड़ा बस स्टैंड पर इस सभा के लिए स्थान भी देख रहे थे।
विज्ञापन


हालांकि शाम होते ही इस बात की जानकारी लगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा निरस्त हो गया है। अब  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जगह गृहमंत्री अमित शाह आगामी 28 अक्टूबर 2023 को धार्मिक नगरी उज्जैन आने वाले हैं। जहां वे सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे और उसके बाद उज्जैन उत्तर और दक्षिण में रथ पर सवार होकर अपने प्रचार प्रसार की शुरुआत करेंगे। 
विज्ञापन


सांसद अनिल फिरोजिया ने दी जानकारी

सांसद अनिल फिरोजिया ने बताया कि 28 अक्टूबर 2023 को गृहमंत्री अमित शाह उज्जैन आकर सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे उज्जैन उत्तर और दक्षिण विधान सभा में चुनावी रथ पर सवार होकर प्रचार करेंगे। अमित शाह विधानसभा चुनाव को लेकर मालवा क्षेत्र में पहले प्रचार का शंखनाद करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड शो की तैयारी हुई प्रारंभ

सांसद अनिल फिरोजिया और भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने बताया कि रोड शो के लिए भाजपा के स्थानीय नेताओं ने प्रदेश कार्यालय से मिली गाइडलाइन अनुसार तैयारियां शुरू कर दी है। याद रहे कि

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उज्जैन जिले की सात में से तीन सीट जीती थीं और चार सीट हार गई थी। इस बार सभी सीटों पर भाजपा की रिकार्ड मतों से जीत हो, यह सुनिश्चित करने को मुख्यालय से बनी रणनीति के तहत नेता मतदाताओं से पहले कार्यकर्ताओं का मन जीतने में ताकत झोंक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed