फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Home Guard/SDERF team saved the drowning girl at Ramghat alive.

Ujjain News: रामघाट पर नदी में डूब रही महिला को एसडीईआरएफ के जवान ने बचाया, अचानक गहरे पानी में चली गई थी

Thu, 18 Jul 2024 09:20 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 18 Jul 2024 09:20 AM IST
सार

शिप्रा नदी के रामघाट प र डूब रही महिला की जान एसडीईआरएफ जवान महेश सोलंकी ने बचा ली। छतरपुर की रहने वाली विवाहिता उज्जैन दर्शन के लिए आई थी। 

विज्ञापन
Home Guard/SDERF team saved the drowning girl at Ramghat alive.
महिला को डूबने से बचाया

विस्तार

संभाग में लगातार हो रही बारिश के कारण शिप्रा नदी का जलस्तर दो दिन से लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह शिप्रा नदी के रामघाट पर पुलिस चौकी के सामने स्नान कर रही छतरपुर निवासी महिला संगीता पति कृष्ण कुमार सेन एकाएक गहरे पानी में डूबने लगी। उसे डूबता देख घाट पर तैनात एसडीईआरएफ जवान महेश सोलंकी द्वारा तत्काल नदी में उतरकर उसे बचाया गया।
विज्ञापन


जिला सेनानी संतोष कुमार जाट ने बताया कि रामघाट पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीईआरएफ और होमगार्ड के 30 जवानों को शिफ्टवार तैनात किया गया है। एक दिन पहले देवास डेम से शिप्रा में पानी छोड़े जाने पर रामघाट पर एकाएक जलस्तर बढ़ा है, जिससे सिद्धाश्रम और आनृसिंह घाट पर स्नान कर रहे लगभग 40 श्रद्धालुओं का जिंदगी जोखिम में आ गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए एसडीईआरएफ की क्यूआरटी और रामघाट पर तैनात जवानों ने तत्काल घाट खाली कराकर सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर भेजा और स्नान को पूर्णतः प्रतिबंधित कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की। रामघाट के दूसरे किनारे दानीगेट रपट पर खड़े चारपहिया और दोपहिया वाहन भी पानी में डूबने लगे, जिन्हें रामघाट डीआरसी ने रस्सों की मदद से डूब प्रभावित क्षेत्र से निकालकर ऊंचाई वाले स्थान पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed