फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   High speed sleeper bus overturned on bhuki mata bypass, many passengers injured, five serious

MP News: भूखी माता बायपास पर तेज रफ्तार बस पलटी, 30 से ज्यादा यात्री घायल, लोग बोले- बाबा महाकाल ने बचा लिया

Sun, 19 Mar 2023 08:51 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 19 Mar 2023 08:51 AM IST
सार

इंदौर से उज्जैन होते हुए राजकोट जा रही स्लीपर बस में उज्जैन से भी कुछ यात्री बस में सवार हुए थे। कुछ यात्रियों का कहना था कि हम बाबा महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे, दुर्घटना इतनी गम्भीर थी की हम बता नहीं सकते हमें बाबा महाकाल ने ही बचा लिया है।

विज्ञापन
High speed sleeper bus overturned on bhuki mata bypass, many passengers injured, five serious
घायलों का हाल चाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के भूखीमाता रोड बायपास पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस स्लीपर बस में सवार 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। इनमें से पांच यात्रियों की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि बस का इंजन ही टूट कर सड़क पर आ गया। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि एस एन ट्रैवल्स की बस शनिवार रात को इंदौर से उज्जैन होकर राजकोट के लिए रवाना हुई थी। उज्जैन के देवास गेट पर बस रात को पहुंची थी। यहां से अन्य यात्री बस में सवार हुए इसके बाद बस राजकोट के लिए रवाना हुई थी। चिंतामन ब्रिज उतरने के बाद बस भूखीमाता बायपास के समीप से तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर अंधे मोड़ के कारण पलट गई। बस के पलटने के कारण उसका इंजन टूटकर अलग हो गया। वहीं, उसमें सवार करीब 30 से 35 यात्री घायल हो गए। जिससे कुछ देर यात्रियों में हाहाकार मच गया। 
विज्ञापन


घायलों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर
दुर्घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम सहित पुलिस के अधिकारी यात्रियों का हालचाल जानने जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां उन्होंने डॉक्टर की टीम को तत्काल बेहतर इलाज के लिए दिशा निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल बोले- बाबा महाकाल ने बचा लिया 
इंदौर से उज्जैन होते हुए राजकोट जा रही स्लीपर बस में उज्जैन से भी कुछ यात्री बस में सवार हुए थे। कुछ यात्रियों का कहना था कि हम बाबा महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे, दुर्घटना इतनी गम्भीर थी की हम बता नहीं सकते हमें बाबा महाकाल ने ही बचा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed