फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   GPF scam of Central Bhairavgarh jail, remand over, former jail superintendent's daughter went to Dewas jail

Ujjain: केंद्रीय भैरवगढ़ जेल का जीपीएफ घोटाला, रिमांड खत्म पूर्व जेल अधीक्षक की बेटी गई देवास जेल

Wed, 12 Apr 2023 10:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 12 Apr 2023 10:33 PM IST
सार

केंद्रीय भैरवगढ़ जेल के जीपीएफ घोटाले की अहम आरोपी उत्कर्षिनी का पुलिस रिमांड खत्म हो गया है। उसे 17 अप्रैल 2023 तक के लिए देवास की सेंट्रल जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
GPF scam of Central Bhairavgarh jail, remand over, former jail superintendent's daughter went to Dewas jail
जेल गबन की आरोपी पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज की बेटी उत्कर्षिनी को देवास जेल भेजा गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन स्थित केंद्रीय भैरवगढ़ जेल के जीपीएफ घोटाले में एसआईटी की जांच लगातार जारी है। पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज की बेटी उत्कर्षिनी के पास से करीब 33 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है, जो कि गबन कांड की राशि से खरीदा गया था। बुधवार को रिमांड खत्म होने पर कोर्ट ने उत्कर्षिनी को 17 अप्रैल 2023 तक के लिए देवास की सेंट्रल जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज घोटाले के मुख्य आरोपी रिपुदमन, जेल प्रहरी शैलेंद्र सिकरवार, जगदीश परमार, रिंकू मादरे, हरीश गहलोत, रोहित रामजाने, शुभम भमोरी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने इस मामले में दो दिनों से पूर्व जेल अधीक्षक की बेटी उत्कर्षिनी को रिमांड पर ले रखा था। उत्कर्षणी के गिरफ्त में आते ही पुलिस के आला अधिकारी यह जानकारी जुटाने में लग गए थे कि उत्कर्षिनी रिमांड के दौरान पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज के आखिर कितने राजफाश करती है। हुआ भी यही सोमवार को भोपाल से गिरफ्त में आई उत्कर्षणी  के गिरफ्त में आते ही उसके पास से 200 ग्राम सोने के जेवरात के साथ ही लगभग एक किलो चांदी भी जब्त हुई थी। जिसके बाद उत्कर्षणी ने रिमांड के दौरान जो भी जानकारी दी उसके आधार पर पुलिस ने कार्यवाही की। इंदौर में उसकी सहेली के घर से सोने व हीरे के जेवरात 468 ग्राम कीमती 29 लाख रुपये ,चांदी के बर्तन जेवर 3 किलो 935 ग्राम कीमत 3 लाख 14 हजार रुपये तथा 35 हजार रुपये नगदी को बरामद किया था। 
विज्ञापन


सीएसपी अनिल मौर्य ने बताया कि उत्कर्षिनी के पास से करीब 33 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है, जो कि गबन कांड की राशि से खरीदा गया था। बुधवार को रिमांड खत्म होने पर कोर्ट ने उत्कर्षिनी को 17 अप्रेल 2023 तक के लिए देवास की सेंट्रल जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed