फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Goat kept in cage to catch leopard

Ujjain News: तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में रखा बकरा, पिछले 7 दिनों से फैली है दहशत

Thu, 18 Jan 2024 06:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 18 Jan 2024 06:23 PM IST
सार

Ujjain News: उज्जैन के ताजपुर गांव में तेंदुए की खबर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालांकि वन विभाग द्वारा कल पिंजरा लगाया गया है और लगातार सर्चिंग की जा रही है। इस मामले में वन विभाग का यह भी मानना है कि अधिक दूरी तक दौड़ने के कारण तेंदुआ क्षेत्र से निकल भी सकता है।

विज्ञापन
Goat kept in cage to catch leopard
तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में रखा बकरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के मक्सी रोड स्थित थाना पंवासा के ग्राम ताजपुर में पिछले 7 दिनों से ग्रामीणों में दहशत फैला रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए उज्जैन से पहुंची वन विभाग की टीम ने एक पिंजरा लगाया है। वन विभाग की टीम ने जांच के बाद तेंदुए के पैर के निशान के आसपास जहां उसके आने जाने का रास्ता है, उस स्थान पर एक पिंजरा लगाया है। पिंजरे तक तेंदुए को लाने के लिए पिंजरे में एक बकरा भी रखा गया है।

विज्ञापन


जंगल में घूमता हुआ देखा गया
बताया जा रहा है कि पिछले 7 दिनों से ताजपुर और तराना के आसपास के जंगलों में एक तेंदुआ ग्रामीणों द्वारा घूमता हुआ देखा गया है, जिसका वीडियो बनाकर भी वन विभाग को दिया गया था। तेंदुए के डर से ग्रामीण किसानों ने खेत पर काम करना बंद कर दिया है। इस संबंध में ताजपुर के सरपंच मांगीलाल मालवीय और स्थानीय ग्रामीणों ने लोगों से रात में बाइक से निकलने से भी मना किया है।
विज्ञापन


कल लगाया गया पिंजरा
वन विभाग द्वारा कल पिंजरा लगाया गया है और लगातार सर्चिंग की जा रही है। इस मामले में वन विभाग का यह भी मानना है कि अधिक दूरी तक दौड़ने के कारण तेंदुआ क्षेत्र से निकल भी सकता है, लेकिन पिंजरा लगाया गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला ट्रेंकुलाइजर सिस्टम और अन्य व्यवस्थाओं के साथ तेंदूए के पकड़ने पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed