फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Gaming betting worth crores caught in Ujjain nine arrested with cash worth Rs 15 crore

MP: उज्जैन में करोड़ों का सट्टा पकड़ा गया, नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन; 14.58 करोड़ रुपये जब्त

Fri, 14 Jun 2024 03:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 14 Jun 2024 03:06 PM IST
सार

Gaming Betting in Ujjain: उज्जैन पुलिस ने दो मकानों में छापा मारकर सट्टे के बड़े कारोबार का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 14 करोड़ रुपए, सोने-चांदी के अलावा अन्य सामान जब्त कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सटोरियों के पास से विदेशी करंसी भी मिली है।

विज्ञापन
Gaming betting worth crores caught in Ujjain nine arrested with cash worth Rs 15 crore
पुलिस ने जब्त किए करोड़ों रुपये। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन पुलिस ने मध्यप्रदेश के इतिहास में सट्टे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच, सायबर टीम, नीलगंगा और खाराकुंआ पुलिस ने सट्टा खिलाने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने ऑनलाइन एप्लिकेशन का उपयोग करने वाले 9 सट्टेबाजों को भी गिरफ्तार किया, हालांकि मुख्य आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 41 मोबाइल फोन, 19 लैपटॉप, 5 मैक-मिनी, 1 आईपैड, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सिमें, 2 पेन ड्राइव, 3 मेमोरी कार्ड समेत अन्य सामान के साथ 14.58 करोड़ रुपये बरामद किए गए। साथ ही विदेशी करंसी के साथ करोड़ों के लेन-देन का हिसाब-किताब भी सामने आया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी पंजाब, राजस्थान और मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। जिनके तार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले हुए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि टीम को बीते दिन गुरुवार को सूचना मिली कि नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित 19 ड्रीम्स कॉलोनी के ड्यूप्लेक्स नं 18 में पियूष चोपडा के साथ पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ लोग कई दिनों से व्यापक स्तर में अंतरराष्ट्रीय सट्टा खिला रहे हैं। सूचना पर उपपुलिस अधीक्षक क्राइम योगेश तोमर ने पुलिस टीम के साथ दबिश दी। जहां, टी-20 वर्ल्ड कप के बांग्लादेश और नीदरलैंड का मैच पर खाई/लगाई करते आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नौ आरोपियों में से एक राजस्थान, चार पंजाब और चार नीमच के रहने वाले हैं। उनके पास से के पास से 41 मोबाइल फोन, 19 लैपटॉप, 5 मैक-मिनी, 1 आईपैड, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सिमें, 2 पेन ड्राइव, 3 मेमोरी कार्ड जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन




पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कार्रवाई से पहले फरार हुए आरोपी पियूष के मुसद्दीपुरा थाना खाराकुओं स्थित घर पर दी गई दबिश में भारी मात्रा में नकदी, विदेशी करंसी, चांदी की सील्लियां,  एप्पल मेकमिनी सीपीयू, 11 लेपटॉप समेत अलग-अलग रंग के 11 बैगों में रखे 14.58 करोड़ रुपये मिले। साथ ही विदेशों की करंसी के रूप में कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात, युरो, पाउंउ, यूएस डॉलर, हंगरी यूरो, पॉलिश मुद्रा और नेपाली रुपये भी जब्त किए गए हैं। घटना पर से थाना नीलगंगा में अपराध क्रर्माक 248/24 धारा 419, 420, 467, 468, 109, 120बी भादवि, 3/4 पब्लिक गैंबलिंग एक्ट तथा 66 डी आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करते थे अपराध
आरोपी पियूष चोपडा गोपनीय तरीके लंबे समय से 19 ड्रीम्स कॉलोनी इंदौर रोड़ स्थित घर पर सट्टा संचालित कर रहा था। सट्टा व्यापार में मुनाफा होने से बीते छह महीने पहले लुधियाना पंजाब, नीमच मध्य प्रदेश, निम्बाहेडा राजस्थान से सट्टा व्यपार के लिए कुशल गुर्गों बड़ी कीमत देकर लेकर आया। पियूष ने गुर्गों को सभी संसाधन  उपलब्ध कराकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बुकीज से सम्पर्क बनाया। इसके लिये londonexch9.com ऑनलाइन वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराकर आईडी और पासवर्ड अपने गुर्गों को खाई लगाई करने के लिये उपलब्ध कराए। londonexch9.com वेबसाइट पर लाइव क्रिकेट और टेनिस के मैच के भाव के अनुसार match- bet व session-bet प्रदर्शित होती है। इनपर bet लगाने के संबंध में पीयूष चौपड़ा अपने गुर्गों को निर्देशित करता था। पूरे मैच के दौरान बुकीज द्वारा zoom meeting एप के द्वारा और  Sim Todo Apk एप्लीकेशन द्वारा लाइव कनेकटीविटी लेकर लाइन लगातार चलती रहती थी, जिस पर बुकीज और गुर्गे लाइव कम्युनिकेशन में रहते थे। इसी समय गुर्गों द्वारा पंटिंग कर खाई/लगाई कर धंधा बोला जाता था। एक बार में एक लाइन पर 50,000/- से 25,00,000/- रुपये तक का धंधा किया जाता था। धंधा कितना किया जाना है यह पियूष चोपड़ा के द्वारा गुर्गों को बताया जाता था उसके बाद वे बुकीज को धंधा उतारते हैं। इस तरह एक मैच में करोड़ों रुपयों की हार-जीत की बाजी लगाई जाती थी। इसके लिये आरोपी पीयूष द्वारा हाई स्पीड इंटरनेट डिवाइस का प्रयोग किया जात था, इसका 1 सेटअप पीयूष ने अपने घर पर भी स्थापित कर रखा था। प्रत्येक लेपटॉप में खाई/लगाई के संपूर्ण लेनदेन का हिसाब horse app एप्लीकेशन के माध्यम से पेन ड्राइव में सेव कर लिया जाता है। पेन ड्राइव्स में लेनदेन का हिसाब पियूष ही मैनेज करता है।



लाटविया भागने की फिराक में था आरोपी
आरोपी पीयूष बिल्डर होकर प्रॉपर्टी का काम करता है, इसके घर से पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और सट्टे के हिसाब किताब से संबंधित भारी मात्रा में दस्तावेज और नकदी जब्त की गई है। आरोपी पीयूष परिवार के साथ लाटविया देश भागने की फिराक में था। ऐसे में अब उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कराया जा रहा है।

 
ये आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने जसप्रीत उर्फ रूबल पिता हरमंदर सिंह (30) अमरपुरा लुधियाना पंजाब, रोहित पिता सुरजीत सिंह (26) नीमच मप्र, गुरप्रीत सिंह पिता सरदार गुरमिल सिंह (36) लुधियाना पंजाब, मयूर जैन पिता विजय जैन (30)  नीमच, सतप्रीत सिंह पिता परमजीत सिंह  (34) लुधियाना पंजाब, आकाश मसीही पिता अजय मसीही (26) नीमच, चेतन नेगी पिता स्व पूरनचंद नेगी (37)  लुधियाना पंजाब, हरीश पिता राजमल तेली (36)  निम्बाहेडा राजस्थान, गौरव पिता सूरजमल जैन  (26) नीमच पुलिस की गिरफ्त में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed