{"_id":"65ae1222d32558da130db0e5","slug":"fruit-trader-murdered-by-crushing-his-head-with-a-stone-in-ujjain-chhoti-mayapural-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: पत्थर से सिर कुचलकर फल व्यापारी की हत्या, रुपयों के लेनदेन में हुआ विवाद, छह लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: पत्थर से सिर कुचलकर फल व्यापारी की हत्या, रुपयों के लेनदेन में हुआ विवाद, छह लोगों पर केस दर्ज
Mon, 22 Jan 2024 12:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:29 PM IST
सार
चिमनगंज थाना क्षेत्र के छोटी मायापुरी में हत्या के मामले में पुलिस ने मां की शिकायत पर छह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिमनगंज थाना क्षेत्र के छोटी मायापुरी में रुपयों के लेनदेन को लेकर देर रात फल व्यापारी की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहले व्यापारी की मां से मारपीट की और फिर बेटे पर पत्थर और फर्सी से हमला कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चिमनगंज थाना क्षेत्र स्थित छोटी मायापुरी में रुपयों के लेनदेन की बात को लेकर आधा दर्जन लोगों ने एक फल व्यापारी और उसकी मां के साथ विवाद किया। गालीगलौच से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और हत्या तक पहुंच गया। हत्यारे ने पहले युवक की मां को पीटा और उसके बाद पुत्र पर पत्थर और फर्सी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
चिमनगंज थाना प्रभारी आनंद तिवारी ने बताया कि छोटी मायापुरी में 20 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर रविवार रात को बबलू पिता किशोर कछुआ उम्र 26 वर्ष के साथ क्षेत्र में रहने वाले गोलू, बिट्टा, भय्यू और अन्य आधा दर्जन लोगों ने रुपयों को लेकर विवाद किया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि हत्यारे ने पहले बबलू और उसकी मां कौशल्या बाई के साथ लातघूसों से मारपीट की और बाद में बबलू पर फर्सी और पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। पड़ोस के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर गए वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बबलू की मां कौशल्याबाई की रिपोर्ट पर आधा दर्जन हत्यारो के खिलाफ ने धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया और आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो टीम गठित कर दी गई हैं।
