फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Former CM of Uttarakhand Trivendra Singh arrived to visit Mahakal, attended baba aarti with family

Ujjain Mahakal: महाकाल दर्शन करने पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह, सपरिवार आरती में हुए शामिल

Sun, 14 May 2023 01:15 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 14 May 2023 01:15 PM IST
सार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को सपरिवार बाबा महाकाल के दर्शन किए। रावत बाबा की पूजा अर्चना और अभिषेक करने के बाद आरती में भी शामिल हुए।

विज्ञापन
Former CM of Uttarakhand Trivendra Singh arrived to visit Mahakal, attended baba aarti with family
महाकाल मंदिर में त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए, जहां उन्होंने बाबा महाकाल की आरती में शामिल होने के बाद गर्भगृह से भगवान का पूजन अर्चन और अभिषेक किया। महाकाल मंदिर के पंडित पुजारी आशीष गुरू ने बताया कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन करने आए थे। जिनसे गर्भगृह में पूजन अर्चन अभिषेक करवाया गया। बाबा महाकाल का पूजन और दर्शन करने के बाद रावत आरती में भी शामिल हुए और नंदी हाल में बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आएं। 
विज्ञापन


एडीएम अनुकूल जैन ने करवाए थे दर्शन
गर्भगृह में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ पूरे परिवार को दर्शन करवाए गए।  जब जानकारी निकाली गई तो पता चला कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को जिला प्रोटोकॉल के तहत दर्शन करवाए गए हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत और उनके परिवार को गर्भगृह में दर्शन हों और कोई परेशानी ना हो इसलिए उन्हें दर्शन करवाने के लिए एडीएम अनुकूल जैन खुद महाकाल मंदिर पहुंचे थे। 
विज्ञापन


संतों का कहना - विशिष्ट व्यक्ति को प्रोटोकॉल का लाभ दिया जाए लेकिन परिवार को नहीं
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रोटोकॉल के तहत विशिष्ट व्यक्तियों व उनके परिजनों के साथ आए अन्य व्यक्तियों को भी प्रोटोकॉल व्यवस्था का लाभ दिया जाना गलत है। श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर सुमनानंद महाराज ने कुछ दिनों पूर्व ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यह मांग की थी कि जिस तरीके से प्रोटोकॉल में विशिष्टजनों के साथ उनके परिजनों को भी दर्शन करवाए जाते हैं। वह सरासर गलत है, हम इसका विरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed