फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Flag will be hoisted in Mahakal temple on Gudi Padwa, New Year will be welcomed at Kotitirtha Kund

Gudi Padwa 2023: गुड़ी पड़वा पर महाकाल मंदिर में चढ़ेगा ध्वज, कोटितीर्थ कुंड पर ऐसे होगा नवसंवत्सर का स्वागत

Thu, 16 Mar 2023 01:51 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 16 Mar 2023 01:51 PM IST
सार

महाकाल मंदिर में ग्वालियर के पंचांग अनुसार त्यौहार मनाए जाते हैं। इसी पंचांग का साल के पहले दिन पूजन होगा। उज्जयिनी के सम्राट विक्रमादित्य द्वारा स्थापित विक्रम संवत का यह 2080वां वर्ष है। इस संवत्सर का नाम पिंगल संवत्सर रहेगा।
 

विज्ञापन
Flag will be hoisted in Mahakal temple on Gudi Padwa, New Year will be welcomed at Kotitirtha Kund
गुड़ी पड़वा पर महाकाल मंदिर में चढ़ेगा ध्वज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 22 मार्च 2023 को गुड़ी पड़वा पर ध्वज चढ़ेगा। पुजारी कोटितीर्थ कुंड पर सूर्य को अर्घ्य देकर नवसंवत्सर का स्वागत करेंगे। इसके बाद पंचांग का पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन


पं. महेश पुजारी ने बताया पृथ्वी के नाभि केंद्र पर स्थित भगवान महाकाल के आंगन में हिंदू नववर्ष का स्वागत धर्म परंपरा के अनुसार होगा। मंदिर के शिखर पर नया ध्वज लगाया जाएगा। ब्रह्म मुहूर्त में पुजारी कोटितीर्थ कुंड के तट पर खड़े होकर सूर्य की पहली किरण को अर्घ्य देंगे। इसके बाद मंदिर के नैवेद्य कक्ष में भगवान चंद्रमौलेश्वर और नए साल के पंचाग का पूजन होगा। पं. महेश पुजारी ने बताया की महाकाल मंदिर में ग्वालियर के पंचांग अनुसार त्यौहार मनाए जाते हैं। इसी पंचांग का साल के पहले दिन पूजन होगा। उज्जयिनी के सम्राट विक्रमादित्य द्वारा स्थापित विक्रम संवत का यह 2080वां वर्ष है। इस संवत्सर का नाम पिंगल संवत्सर रहेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नीम मिश्रित जल से स्नान करेंगे भगवान महाकालेश्वर
पुजारी बाला गुरू ने बताया की ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर 22 मार्च को भगवान महाकाल को नीम मिश्रित जल से स्नान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed