फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Five arrested for planning to rob petrol pump, weapons recovered, police investigating criminal records

MP News: पेट्रोल पंप लूटने की योजना बनाते पांच गिरफ्तार, हथियार बरामद, पुलिस खंगाल रही आपराधिक रिकॉर्ड

Fri, 31 Mar 2023 02:52 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 31 Mar 2023 02:52 PM IST
सार

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे  पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की तैयारी में थे। पुलिस ने बताया कि पकड़ाए सभी आरोपियों के अपराधिक रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं ।

विज्ञापन
Five arrested for planning to rob petrol pump, weapons recovered, police investigating criminal records
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उज्जैन की महाकाल पुलिस ने पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार देर रात मुखबिर की सूचना के बाद महाकाल थाना पुलिस ने मोहनपुरा क्षेत्र में दबिश देकर डकैती की योजना बनाने वाले पाँच बदमाशों को हिरासत में लिया। थाने पर पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर लूटने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार भी बरामद कर लिए हैं। 
विज्ञापन


महाकाल थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम ने बताया कि गुरुवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोहनपुरा में सूने स्थान पर बैठकर कुछ बदमाश अपराध की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पुलिस को आता देख बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने उनके पास चाकू, मिर्च पावडर, टामी सहित अन्य हथियार बरामद किए। थाने पर आरोपियों को पकड़कर लाया गया। जहां पूछताछ में उन्होंने अपने नाम जावेद निवासी बेगमबाग कॉलोनी, अयाज निवासी नलिया बाखल, शोएब निवासी गरीब नवाज कॉलोनी, शाहरुख निवासी गरीब नवाज कॉलोनी और गणेश निवासी हरसिद्धि बताए। आरोपियों ने बताया कि वे वहां के पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की तैयारी में थे। पुलिस ने बताया कि पकड़ाए सभी आरोपियों के अपराधिक रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed