फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Fire broke out due to short circuit in Aggarwal Diagnostic Center

Ujjain News: अग्रवाल डायग्नोस्टिक सेंटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फर्नीचर के साथ मशीनें भी जलकर हुई खाक

Tue, 12 Mar 2024 11:42 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 12 Mar 2024 11:42 AM IST
सार

Ujjain News: उज्जैन के फ्रीगंज कमला नेहरू मार्ग स्थित अग्रवाल डायग्नोस्टिक सेंटर पर सुबह 8 बजे अचानक शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आगजनी की घटना के समय यह सेंटर खुल चुका था, लेकिन जैसे ही फायर अलार्म बजा तो यहां काम कर रहे लोग अचानक घबरा गए और केंद्र से निकलने वाले धुएं को देखकर पुलिस फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ इस आग पर काबू पाने के प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in Aggarwal Diagnostic Center
शार्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के अग्रवाल डायग्नोस्टिक सेंटर पर सुबह 8 बजे अचानक शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। बताया जा रहा है कि तभी आग इतनी तेजी से फैली की कुछ ही मिनट में एक दो नहीं बल्कि चार दमकलों के माध्यम से आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी से कितना नुकसान पहुंचा है यह अभी पता नहीं चल पाया, लेकिन गनीमत यही रही कि इस दौरान डायग्नोस्टिक सेंटर पर कोई मरीज नहीं था, वरना जितनी जल्दी यह घटना घटित हुई, उसे देखकर तो यही कहा जा सकता है कि इससे कोई जनहानी भी हो सकती थी। 

विज्ञापन


अग्रवाल डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक डॉ विजय अग्रवाल ने बताया कि सुबह तकरीबन 8 बजे रोजाना की तरह ही सेंटर खुल चुका था, लेकिन फायर अलार्म बजने से केंद्र पर काम कर रहे सभी लोग चौंक गए। कुछ देर उन्हें पता नहीं चल पाया कि आखिर आग कहां पर लगी है। उन्होंने पहले पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी और फिर आग बुझाने के प्रयास किए।
विज्ञापन


सुबह 8:30 पर मिली सूचना
फायर ब्रिगेड के कर्मचारी चिंतामण जायसवाल ने बताया कि आज सुबह करीब 8.30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसपर तत्काल फायर मैन राजाराम सोलंकी के साथ मौके पर पहुंच गया था। जहां काफी मशक्कत के बाद 4 दमकलों से आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड कर्मचारी चिंतामण जायसवाल ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि हमारे काफी प्रयास करने के बावजूद भी कुछ ही पल में आग तेजी से फैल गई और देखते-देखते ही आग से रिसेप्शन काउंटर और मशीनें जल गई। आग लगने का कारण फिलहाल शॉर्ट सर्किट होना सामने आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed