फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Farmer murdered for asking for borrowed money

Ujjain: उधार दिए रुपये मांगता था, इसीलिए पड़ोसी ने ही कर दी थी किसान की हत्या, 20 मार्च को खेत से मिला था शव

Tue, 26 Mar 2024 07:57 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 26 Mar 2024 07:57 AM IST
सार

Ujjain: उज्जैन में किसान की फावड़ा मारकर हत्या पड़ोसी ने की थी। उसका प्लान अपने रिश्तेदार को आरोपी बनाने का था। ये रिश्तेदार मर्डर केस में पैरोल पर जेल से बाहर आया हुआ है। इससे उस पर आरोप नहीं लगेंगे और वह सेफ रहेगा। लेकिन, पुलिस उस तक पहुंच गई।
 

विज्ञापन
Farmer murdered for asking for borrowed money
उधार के रुपये मांगने पर किसान की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

20 मार्च की सुबह भाटपचलाना क्षेत्र के गांव बालोदा लक्खा में खेत में किसान किशन सिंह राजपूत का शव मिला था। किसान खेत में लहसुन की फसल की सुरक्षा करने गया था। अज्ञात व्यक्ति के द्वारा सिर में गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी थी। जांच में सामने आया था कि हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं की है। पुलिस ने इसी बिंदु पर जानकारी निकाली तो पता चला कि पड़ोसी किसान गोविंदसिंह राजपूत ने अपनी मां के नाम पर दर्ज जमीन गिरवी रखकर किशनसिंह से साढ़े चार लाख रुपये उधार लिए थे।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने गोविंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि किशनसिंह ने पूर्व में भी उसके परिवार की मदद की थी। हालांकि उसके बदले किसान ने नौ बीघा जमीन कम दाम पर खरीद ली थी। जनवरी में ही उसने ढाई बीघा का अनुबंध कर साढ़े चार लाख रुपये उधार लिए थे। जिसे वापस देने के लिए किशनसिंह दबाव बना रहा था।
विज्ञापन


रिश्तेदार को झूठा फंसाना चाहता था
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी गोविंद ने बताया कि उसने ही 19 मार्च की रात को किशनसिंह को सोते समय सिर पर फावड़ा मारकर मौत के घाट उतार दिया था। हत्या के मामले में वह अपने एक रिश्तेदार को झूठा फंसाना चाहता था। उसका रिश्तेदार वर्ष 2016 में हुई हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहा है। हाल ही में वह पैरोल पर जेल से छूटकर आया था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed