{"_id":"64f823bed4e519030c0612d7","slug":"effigy-of-former-bjp-mla-hanged-in-kharsodkala-ujjain-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: टिकट बंटने से पहले ही विरोध का दौर शुरू; खरसोदकलां में भाजपा के पूर्व विधायक के पुतले को लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: टिकट बंटने से पहले ही विरोध का दौर शुरू; खरसोदकलां में भाजपा के पूर्व विधायक के पुतले को लटकाया
Wed, 06 Sep 2023 02:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 06 Sep 2023 02:33 PM IST
सार
मुकेश पंड्या बड़नगर विधायक पद के उम्मीदवार हैं। इसकी घोषणा भी जल्द ही हो सकती है। यही वजह है कि उनका विरोध देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
चौराहे पर लटकाया गया पुतला।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन अभी शुरू भी नहीं हुआ और उम्मीदवारों को लेकर अभी से विरोधाभास शुरू हो गया है।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व ही बड़नगर में वर्ष 2018 में भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़े संजय शर्मा का पार्टी को लात मारकर छोड़ने का एक वीडियो वायरल हुआ था। वहीं, अब बड़नगर के पूर्व विधायक मुकेश पंड्या के विरोध में भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में उनके पुतले को न सिर्फ फांसी दी गई, बल्कि पुतले पर विरोध स्वरूप लिखा गया कि 'भाजपा के हत्यारे को फांसी दो'।
विज्ञापन
उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील के पूर्व विधायक मुकेश पंड्या का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मुकेश पंड्या का पुतला बनाया गया और उसे फांसी दी गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जोकि खरसोदकला का बताया जा रहा है। मुकेश पंड्या बड़नगर विधायक पद के उम्मीदवार हैं। इसकी घोषणा भी जल्द ही हो सकती है। यही वजह है कि उनका विरोध देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
सुलभ शौचालय पर टांगा पुतला
बड़नगर के खरसोद कला गांव के मुख्य चौराहे पर बने सुलभ शौचालय पर पूर्व विधायक मुकेश पंड्या का पुतला टांगकर उसे फांसी दी गई। वहीं, पुतले पर यह भी लिखा हुआ है कि भाजपा के हत्यारे को फांसी दो। 9 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पंड्या बोले- यह विपक्ष का षड्यंत्र
इस मामले मे जब पूर्व विधायक मुकेश पंड्या से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि विपक्ष ने यह षड्यंत्र रचा है। इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
