फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Drunken husband beat his wife to death and then hanged himself on a neem tree

Ujjain News: शराबी पति ने पत्नी की पीट-पीटकर मार डाला, फिर खुद लगाई फांसी, चरित्र पर करता था शक

Mon, 24 Feb 2025 04:45 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 24 Feb 2025 04:45 PM IST
सार

पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद आरोपी पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि दंपति के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। आरोपी पति शराब पीने का आदी भी था। 

विज्ञापन
Drunken husband beat his wife to death and then hanged himself on a neem tree
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले के महिदपुर रोड स्थित ग्राम सिंहदेवाला में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और फिर खेत में नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिदपुर तहसील के गांव सिंहदेवाला निवासी शंभू सिंह राजपूत (40) का अपनी पत्नी सामू बाई (35) के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। रविवार को दोनों में एक बार फिर विवाद हो गया। इस दौरान शंभू सिंह ने सामू बाई के साथ मारपीट कर दी, जिसमें सामू बाई गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में उसे महिदपुर रोड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पत्नी की मौत के बाद पुलिस ने शंभू सिंह की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद जानकारी मिली कि उसने खेत में नीम के पेड़ पर फांसी लगा ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को महिदपुर शासकीय अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दंपती के दो बच्चे, अंकित (15) और युवराज (11) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब का आदी, पत्नी के चरित्र पर शक
ग्रामीण एएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि शंभू सिंह शराब का आदी था। वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसी कारण दोनों के बीच लगातार विवाद होते थे। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद शंभू सिंह ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद, उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed