{"_id":"6423f0083b7da50de5011723","slug":"double-murder-in-narwar-s-tankaria-husband-killed-wife-and-daughter-in-family-dispute-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Crime News: नरवर के टंकारिया में डबल मर्डर, पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Crime News: नरवर के टंकारिया में डबल मर्डर, पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट
Wed, 29 Mar 2023 01:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 29 Mar 2023 01:48 PM IST
सार
ओंकारलाल ने ताराबाई पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान जब उनकी पुत्री रवीना, ताराबाई को बचाने आई तो ओंकारलाल ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। ओंकारलाल द्वारा किए गए चाकू के वार से ताराबाई और रवीना की मौत होने पर ओंकार ने खुद को भी चाकू मार लिए।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन के नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम टंकारिया में एक व्यक्ति ने आज (बुधवार) सुबह अपनी पत्नी व नाबालिग पुत्री पर चाकू से हमलाकर दिया, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। जिसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर किया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि ग्राम टंकारिया निवासी ओंकारलाल नरवरिया ने मंगलवार की रात को पत्नी ताराबाई (उम्र 45 वर्ष) के साथ विवाद किया था, जो कि देखते ही देखते इतना बढ़ा की ओंकारलाल ने ताराबाई पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान जब उनकी पुत्री रवीना, ताराबाई को बचाने आई तो ओंकारलाल ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। ओंकारलाल द्वारा किए गए चाकू के वार से ताराबाई और रवीना की मौत होने पर ओंकार ने खुद को भी चाकू मार लिए। सुबह घटना की जानकारी लगने पर मृतकों को पीएम हेतु अस्पताल लाने के साथ ही घायल ओंकार को भी जिला चिकित्सालय लाया गया था। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रेफर कर दिया गया है। एडिशनल एसपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि इस मामले में अभी जांच जारी है। जिसके बाद ही हत्याकांड के कारणों की जानकारी लग पाएगी।
भाई बोला जमीन के लिए बहन और भांजी को मार दिया
मृतका ताराबाई के भाई सुरेशचंद्र ने आरोप लगाया कि उसकी बहन और भांजी को जमीन के लिए मौत के घाट उतारा गया है। ओंकारलाल का दिमागी संतुलन खराब नहीं है। बस वह अपने भाई और बहन के कहने पर लगातार मेरी बहन ताराबाई और भांजी रवीना को घर से निकालना चाहता था, लेकिन जब इन लोगों ने उनकी बात नहीं मानी तो फिर इन्हें मौत के घाट उतार दिया गया।