फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Director of chit fund company arrested selling corn on the roadside in Ujjain

Ujjain: भुट्टे बेचते मिला ठगी करने वाला चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 09 Jul 2023 08:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 09 Jul 2023 08:53 PM IST
सार

आरोपियों ने चिटफंड कंपनी बनाकर पॉलिसी पर अधिक ब्याज दिए जाने का लालच देकर कई लोगों से लाखों रुपये वसूले थे। बाद में ऑफिस में ताला डालकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Director of chit fund company arrested selling corn on the roadside in Ujjain
ठगी का आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दो साल पहले फ्रीगंज में चिटफंड कंपनी का कार्यालय खोलकर कई लोगों से लाखों रुपये जमा करने के बाद कंपनी का डायरेक्टर और एजेंट फरार हो गए थे। शनिवार को नीलगंगा टीआई को सांवेर में फरार डायरेक्टर भुट्टे बेचते मिला। उसे वहीं से गिरफ्तार कर उज्जैन ले आए।

विज्ञापन


नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि भगत सिंह मार्ग जयसिंहपुरा निवासी लालजीराम अजमेरा ने गत वर्ष 30 मार्च को शिकायत दर्ज कर बताया था कि सनशाईन टॉवर में देवकॉन प्राइवेट लिमिटेड का ऑफिस खोला गया था। यहां के डायरेक्टर मुकेश पिता रामचंदर परमार ने उसे नई पॉलिसी पर अधिक ब्याज दिए जाने का लालच देकर तीन लाख से अधिक रुपये जमा करा लिए थे। इसके अलावा अन्य कई लोगों से भी इसी तरह रुपये वसूले गए थे। जब रुपये देने की बात आई तो आरोपी कार्यालय पर ताला डालकर फरार हो गया था। 
विज्ञापन


इसी तरह का ऑफिस आरोपियों ने दीनदयाल कॉप्लेक्स में होने की बात भी कही थी, लेकिन वहां भी ताला मिला था। इसके बाद 30 मार्च को उसने नीलगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के बाद पुलिस को पता चला था कि इस ठगी की वारदात में सांवेर और आष्टा के लोग शामिल हैं। पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को नीलगंगा टीआई कुरील को जानकारी मिली कि ठगी का आरोपी मुकेश सांवेर बाईपास पर भुट्टे बेच रहा है। इस सूचना के बाद टीआई सांवेर पहुंचे और सिविल ड्रेस में ग्राहक बनकर उसकी दुकान पर भुट्टा खरीदने गए। आरोपी की पहचान करने के बाद उसे वहीं से गिरफ्तार कर अपने साथ उज्जैन ले आए। पूछताछ में बताया कि उसके दो साथी आष्टा और में बड़वाह में रहते हैं और लोगों से ठगे गए रुपये तीनों ने मिलकर खर्च कर दिए हैं। आरोपी मुकेश के बताए अनुसार पुलिस की टीम आष्टा और बड़वाह के लिए रवाना कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed