फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Devotees will get entry in the sanctum sanctorum of Ujjain Mahakal temple

Madhya Pradesh: उज्जैन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भक्तों को मिलेगा प्रवेश, 30 अगस्त से लागू होगी नई व्यवस्था

Thu, 25 Aug 2022 07:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 25 Aug 2022 07:27 PM IST
सार

भक्तों को अब चारधाम मंदिर के बजाय बड़े गणेश मंदिर के सामने से शंख द्वार होते हुए मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं 30 अगस्त मंगलवार से भक्तों का गर्भगृह में प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Devotees will get entry in the sanctum sanctorum of Ujjain Mahakal temple
महाकाल मंदिर - फोटो : Social Media

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जल्द ही भक्तों को प्रवेश दिया जाने लगेगा। अभी 1500 रुपये की रसीद पर जलाभिषेक करने की अनुमति थी। 
विज्ञापन


बता दें कि उज्जैन महाकाल में निकलने वाली सवारियों के कारण मंदिर में दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया था। सावन की चार और भादौ की दोनों सवारियां संपन्न हो चुकी हैं, ऐसे में फिर से दर्शन व्यवस्था पहले जैसी करने पर विचार किया गया है। भीड़ की स्थिति को देखते हुए मंदिर प्रशासक ने पूर्व निर्धारित व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। सामान्य दर्शनार्थियों को शनिश्चरी अमावस्या के बाद गर्भगृह में प्रवेश दिया जाएगा। 


मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ के अनुसार भक्तों को अब चारधाम मंदिर के बजाय बड़े गणेश मंदिर के सामने से शंख द्वार होते हुए मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। शनिवार को शनिश्चरी अमावस्या, रविवार को अवकाश का दिन तथा 29 अगस्त को सोमवार होने से आम दर्शनार्थियों का गर्भगृह में प्रवेश शुरू नहीं किया जा रहा है, लेकिन 30 अगस्त मंगलवार से गर्भगृह में प्रवेश दिया जाने लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed