{"_id":"63077fa65e20a27b496a48a8","slug":"devotees-will-get-entry-in-the-sanctum-sanctorum-of-ujjain-mahakal-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madhya Pradesh: उज्जैन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भक्तों को मिलेगा प्रवेश, 30 अगस्त से लागू होगी नई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madhya Pradesh: उज्जैन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भक्तों को मिलेगा प्रवेश, 30 अगस्त से लागू होगी नई व्यवस्था
Thu, 25 Aug 2022 07:27 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 25 Aug 2022 07:27 PM IST
सार
भक्तों को अब चारधाम मंदिर के बजाय बड़े गणेश मंदिर के सामने से शंख द्वार होते हुए मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं 30 अगस्त मंगलवार से भक्तों का गर्भगृह में प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
महाकाल मंदिर
- फोटो : Social Media
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जल्द ही भक्तों को प्रवेश दिया जाने लगेगा। अभी 1500 रुपये की रसीद पर जलाभिषेक करने की अनुमति थी।
बता दें कि उज्जैन महाकाल में निकलने वाली सवारियों के कारण मंदिर में दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया था। सावन की चार और भादौ की दोनों सवारियां संपन्न हो चुकी हैं, ऐसे में फिर से दर्शन व्यवस्था पहले जैसी करने पर विचार किया गया है। भीड़ की स्थिति को देखते हुए मंदिर प्रशासक ने पूर्व निर्धारित व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। सामान्य दर्शनार्थियों को शनिश्चरी अमावस्या के बाद गर्भगृह में प्रवेश दिया जाएगा।
मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ के अनुसार भक्तों को अब चारधाम मंदिर के बजाय बड़े गणेश मंदिर के सामने से शंख द्वार होते हुए मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। शनिवार को शनिश्चरी अमावस्या, रविवार को अवकाश का दिन तथा 29 अगस्त को सोमवार होने से आम दर्शनार्थियों का गर्भगृह में प्रवेश शुरू नहीं किया जा रहा है, लेकिन 30 अगस्त मंगलवार से गर्भगृह में प्रवेश दिया जाने लगेगा।