फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Devotees visited Bhasmarti, which is held once a year, today as per tradition

Ujjain News: बाबा महाकाल को रमाई गई भस्म, साल में एक बार दिन में होने वाली भस्मारती के भक्तों ने किए दर्शन

Thu, 27 Feb 2025 06:06 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 27 Feb 2025 06:06 PM IST
सार

महाशिवरात्रि के दूसरे दिन बाबा महाकाल को रजत का मुकुट, रुद्राक्ष और पुष्पों की माला धारण करवाई गई। इसके बाद अलौकिक श्रृंगार कर ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई।

विज्ञापन
Devotees visited Bhasmarti, which is held once a year, today as per tradition
बाबा महाकाल की भस्म आरती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाशिवरात्रि पर्व वैसे तो देश ही नहीं, विदेशों में भी भव्य तरीके से मनाया गया। लेकिन, बाबा महाकाल के दरबार में आज शिवरात्रि का दूसरा दिन भी खास रहा। महाकाल मंदिर में आज वर्ष में एक बार दोपहर को की जाने वाली भस्मारती की गई। इससे पहले बाबा महाकाल का दूल्हे की तरह श्रृंगार किया गया और उन्हें सवा मन फूलों का सेहरा सजाकर सवा लाख बेलपत्र अर्पित किए गए। इसके बाद भगवान पुनः निराकार रूप में आए। फिर पंचामृत पूजन-अर्चन के बाद महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा भस्मारती की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन


महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह में पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को रजत का मुकुट, रुद्राक्ष और पुष्पों की माला धारण करवाई गई। बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार कर ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर "जय श्री महाकाल" की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवा क्विंटल फूलों से बना था बाबा का पुष्प मुकुट
फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी गुरुवार को भगवान का अभिषेक उपरांत नवीन वस्त्र और सप्तधान्य का मुखारविंद धारण करवाया गया। पश्चात भगवान को सप्तधान्य अर्पित किया गया, जिसमें चावल, खड़ा मूंग, तिल, गेहूं, जौ, सावा और खड़ा उड़द सम्मिलित रहे। मंदिर के पुजारियों द्वारा भगवान का श्रृंगार कर पुष्प मुकुट बांधा गया। भगवान को चंद्र मुकुट, छत्र, त्रिपुंड व अन्य आभूषणों से श्रृंगारित किया गया। भगवान पर न्योछावर के रूप में चांदी का सिक्का और बिल्वपत्र अर्पित किए गए। भगवान की आरती के पश्चात विभिन्न मिष्ठान्न, फल, पंचमेवा आदि का भोग अर्पित किया गया।
 

भक्तो ने किए वर्ष मे एक बार दिन में होने वाली भस्मारती के दर्शन, आज परंपरानुसार मंदिर में हुई ब

 

भक्तो ने किए वर्ष मे एक बार दिन में होने वाली भस्मारती के दर्शन, आज परंपरानुसार मंदिर में हुई ब

 

भक्तो ने किए वर्ष मे एक बार दिन में होने वाली भस्मारती के दर्शन, आज परंपरानुसार मंदिर में हुई ब

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed