फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Devotees happy with the arrangements of Mahakal temple donated lakhs of rupees

Ujjain News: महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं से खुश हुए श्रद्धालु, दान में दिए तीन लाख रुपये

Sat, 13 Jan 2024 12:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 13 Jan 2024 12:39 PM IST
सार

Ujjain News: उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने आया दिल्ली का एक परिवार यहां की व्यवस्थाओं से काफी खुश हुआ। बताया जा रहा है कि व्यवस्थाएं उन्हें इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने बाबा महाकाल के श्री चरणों में 2 लाख 50 हजार का चेक एवं 51 हजार रुपये नगद के सम्मान में अर्पण किया है।

विज्ञापन
Devotees happy with the arrangements of Mahakal temple donated lakhs of rupees
महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं से खुश हुए श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध शिव महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु यहां की व्यवस्थाओं की न सिर्फ मुक्त कंठ प्रशंसा कर रहे हैं, बल्कि यह व्यवस्थाएं और भी बेहतर बनी रहे, इसीलिए दान भी कर रहे है।

विज्ञापन


अनेक प्रकल्पों में दान राशि भेंट करते हैं श्रद्धालु
श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सरोज बाला निवासी दिल्ली परिवार सहित बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे। जहां श्री महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्थाएं उन्हें इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने बाबा महाकाल के श्री चरणों में 2 लाख 50 हजार का चेक एवं 51 हजार रुपये नगद डॉ. वासवदत्ता देवा जैन निवासी दिल्ली के सम्मान में अर्पण किया है। याद रहे कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालु बाबा महाकाल को सोने चांदी के आभूषणों के साथ ही यहां चलाई जाने वाले अनेक प्रकल्पों में दान राशि भेंट करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed