{"_id":"63998fa973cbdc41314215f5","slug":"devendra-fadnavis-arrived-to-visit-mahakaleshwar-at-ujjain-said-i-have-come-to-get-energy-from-baba-mahakal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakaleshwar: महाकालेश्वर दर्शन करने पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, कहा- बाबा महाकाल से ऊर्जा प्राप्त करने आया हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakaleshwar: महाकालेश्वर दर्शन करने पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, कहा- बाबा महाकाल से ऊर्जा प्राप्त करने आया हूं
Wed, 14 Dec 2022 02:36 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 14 Dec 2022 02:36 PM IST
सार
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को उज्जैन के महाकालेश्वर धाम में बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह अक्सर बाबा महाकाल के दर्शन करने आते रहते हैं।
विज्ञापन
बाबा महाकाल का दूध से अभिषेक करते देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर के दरबार में बुधवार को महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में बाबा महाकाल की विशेष पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। देवेंद्र फडणवीस ने पारंपरिक धोती ओर शोला पहनकर गर्भगृह में प्रवेश किया और यहां बाबा महाकाल का जल और दूध से अभिषेक कर आरती की। पूजन-अर्चन के बाद वह नंदीहॉल में शिव आराधना में लीन दिखाई दिए। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि वर्षों से बाबा महाकाल के दर्शन करने आ रहा हूं।
देवेंद्र फडणवीस ने महाकाल मंदिर को अलौकिक शक्ति बताते हुए कहा कि वे भगवान महाकाल के अनन्य भक्त हैं, और महाकाल के दर्शन के लिए हमेशा यहां आते रहते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन कर आज मैंने सभी के कल्याण की कामना की है। अभिनेता शाहरुख खान के अपनी नई फिल्म पठान की सफलता के लिए वैष्णो देवी में दर्शन किए जाने के जवाब में उन्होंने कहा कि श्रद्धा से कोई भी व्यक्ति कहीं भी जा सकता है। इसमें कुछ गलत नहीं है। महाराष्ट्र के राज्यपाल को लेकर पूछे गए सवाल पर फडणवीस ने चुप्पी साध ली।