फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Demand for saffron flags and decoration items increased in Ujjain

Ujjain: शहर में बढ़ी भगवा झंडों और सजावट के सामान की डिमांड, घरों व सड़कों पर लहरा रही धर्म पताकाएं

Sat, 20 Jan 2024 04:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 20 Jan 2024 04:58 PM IST
सार

Ujjain: अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूरा शहर राममय हो रहा है। घर-घर रामध्वज लगने लगे हैं। समारोह के लिए रविवार से बड़े कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। कहीं धर्म ध्वज यात्रा निकाली जाएगी तो कहीं लड्डुओं का 56 भोग लगेगा, कहीं रामदरबार की पूजा होगी, तो कहीं राम बारात निकलेगी।

विज्ञापन
Demand for saffron flags and decoration items increased in Ujjain
बढ़ी भगवा झंडों और सजावट के सामान की डिमांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या मे 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह है। उज्जैन में दीपावली सा माहौल है। यहां हर चौराहे पर भगवा पताका लगाए गए हैं। वहीं, सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर पर झंडे और पताका लगाए गए हैं। बाजार में भगवा झंडों, फूल, पूजन सामग्री, राम दरबार की मूर्तियां, तस्वीरें और सजावट के सामान की डिमांड बढ़ गई है। व्यापारियों ने दुकानों को भगवा झंडे-झंडियों से सजा दिया है।

विज्ञापन

 

फोटो फ्रेम भी डिमांड में
सजावट के सामान की बिक्री सामान्य दिनों के मुकाबले बढ़ गई है। यहां घरों की सजावट में काम आने वाले मटेरियल की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। सजावट के लिए सबसे ज्यादा झंडों की मांग है। 25 रुपए से लेकर 300 रुपए तक के झंडे मिल रहे हैं। वहीं, मूर्तियों में राम दरबार सबसे ज्यादा डिमांड में है। बाजार में 5 इंच से लेकर 2 फीट तक के फोटो फ्रेम भी डिमांड में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed