{"_id":"65c889ba85563dbeb70ae47c","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-hanging-in-ujjain-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: पिता घर लौटा तो रस्सी के फंदे पर लटका मिला पुत्र, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: पिता घर लौटा तो रस्सी के फंदे पर लटका मिला पुत्र, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 11 Feb 2024 02:17 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 11 Feb 2024 02:17 PM IST
सार
Ujjain: उज्जैन में बीती देर शाम एक वृद्ध जंगल से बकरियां चराकर घर लौटा तो उसने पुत्र को रस्सी के फंदे पर लटका पाया। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य खेत पर गये हुए थे। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घटिया तहसील के ग्राम चक में रहने वाला अंबाराम चौहान खेती किसानी का काम करता है। कल उसका परिवार खेत पर गया था। वह बकरियां चराने के लिये जंगल चला गया। देर शाम जब घर लौटा तो उसने अपने पुत्र राधेश्याम (30) को घर के समीप बने कमरे में रस्सी के फंदे पर लटका पाया।
विज्ञापन
मृतक का हो चुका था विवाह
जिसके बाद इसकी सूचना परिवारजन को दी गई। खेत से लौटे परिजन राधेश्याम को फंदे से उताकर जिला अस्पताल लेकर आये, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सुबह पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि राधेश्याम भी खेती का काम करता था। कुछ समय से उसके ऊपरी हवा का साया होने पर अजीबो-गरीब हरकतें करता था। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू की है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक का विवाह हो चुका था और उसके 2 बच्चे है।
विज्ञापन
