फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Darshan of Mahakal will be accessible for Ujjain residents, Aadhaar card will give direct entry to the temple

Ujjain Mahakal: उज्जैनवासियों के लिए सुलभ होंगे महाकाल के दर्शन, आधार कार्ड से मंदिर में सीधे मिलेगा प्रवेश

Mon, 10 Jul 2023 10:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 10 Jul 2023 10:56 PM IST
सार

उज्जैन शहर के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महाकाल मंदिर का गेट नंबर 1 के माध्यम से बाबा महाकाल के दर्शन मिल सकेंगे। जिससे उन्हें ज्यादा बड़ी लाइनों में भी नहीं लगाना पड़ेगा। इसके लिए उज्जैन के श्रद्धालु अपना आधार कार्ड दिखाकर मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे।

विज्ञापन
Darshan of Mahakal will be accessible for Ujjain residents, Aadhaar card will give direct entry to the temple
उज्जैन वासियों को अब महाकाल के दर्शन सुगमता से हो सकेंगे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आखिर वह दिन आ ही गया, जिसका उज्जैनवासियों को बेसब्री से इंतजार था। मंगलवार से उज्जैनवासी अवन्तिका द्वार पर आधार कार्ड दिखाकर मंदिर में प्रवेश करेंगे और सुगमता के साथ दर्शन कर पाएंगे। 
विज्ञापन


11 जुलाई 2023 मंगलवार को सुबह 10 बजे से उज्जैनवासियों को बाबा महाकाल के दर्शन सुगमतापूर्वक हो सकें, इसके लिए अवन्तिका द्वार का शुभारंभ महापौर मुकेश टटवाल द्वारा किया जाएगा, जिसका नाम होगा अवंतिका द्वार होगा। महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि उज्जैन शहर के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महाकाल मंदिर का गेट नंबर 1 के माध्यम से बाबा महाकाल के दर्शन मिल सकेंगे। जिससे उन्हें ज्यादा बड़ी लाइनों में भी नहीं लगाना पड़ेगा। इसके लिए उज्जैन के श्रद्धालु अपना आधार कार्ड दिखाकर मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे। एक बार आधार कार्ड लाने पर भक्त का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा इसके बाद दोबारा दर्शन के लिए आधार कार्ड भी नहीं लाना पड़ेगा। 
विज्ञापन


महाकाल प्रबंध समिति की बैठक में रखा गया था प्रस्ताव
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, महापौर मुकेश टटवाल, समिति सदस्य पुजारी प्रदीप गुरु, राजेन्द्र शर्मा "गुरुजी", राम पुजारी के प्रयासो से 25 जून 2023 की बैठक मे यह प्रस्ताव रखा गया था, जिस पर सर्व अनुमति से निर्णय के बाद लिए गए फैसले का ही परिणाम है कि उज्जैनवासियों को आधार कार्ड दिखाकर मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed