फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Crowd of devotees gathered in the court of Baba Mahakal

Ujjain: बाबा महाकाल के दरबार में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, तीन दिन में बिक गए 85 लाख के लड्डू

Wed, 27 Dec 2023 08:35 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 27 Dec 2023 08:35 AM IST
सार

Ujjain: तीन दिन की छुट्टी में महाकाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान 85 लाख रुपए के लड्डू बिके और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शीघ्र दर्शन किए। इस दौरान दान भी खूब आया। 

विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in the court of Baba Mahakal
बाबा महाकाल के दरबार में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले सप्ताह में तीन दिन की शनिवार, रविवार और क्रिसमस की छुट्टी थी। छुट्टी के दिनों में प्रदेश एवं देश के कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान शहर में सारी होटलें पूरी तरह फुल थी। शहर में हरतरफ जाम की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन


60 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए
इस दौरान 3 दिन में भगवान महाकाल की प्रसादी के 210 क्विंटल लड्डू श्रद्धालु खरीदकर ले गए। इससे महाकाल मंंदिर प्रबंध समिति को 85 लाख रुपए की आय हुई। 3 दिन में 250 रुपए की रसीद कटवाकर शीघ्र दर्शन में 60 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए जिससे 1 करोड़ 50 लाख की आय मंदिर प्रबंध समिति को हुई है।
विज्ञापन


10 लाख लोगों के आने की संभावना
इस दौरान लगातार भीड़ रही और साढ़े 12 लाख श्रद्धालुओं ने तीन दिन में दर्शन किए और महाकाल लोक देखा भी। इस अवधि में दान भी भरपूर प्राप्त हुआ है। अब साल के आखिरी दिनों में मंदिर में बहुत भीड़ होगी और 1 जनवरी को भी बड़ी संख्या में लोग आएंगे। पिछले वर्ष एक जनवरी को 7 लाख लोग महाकाल दर्शन के लिए आते थे। महाकाल मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि इस वर्ष 10 लाख लोगों के आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed