फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Court dismisses stay, Corporation removes illegal factories and constructions from Simhastha area's land

Ujjain: न्यायालय से स्टे खारिज, सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि से निगम ने हटाए अवैध कारखाने और निर्माण

Thu, 03 Aug 2023 05:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 03 Aug 2023 05:31 PM IST
सार

बड़नगर रोड़ स्थित दांडी आश्रम के पास बने अवैध कारखानों और अवैध निर्माण को नगर निगम की टीम ने हटा दिया है। लंबे समय से कार्रवाई कई इंतजार था। कोर्ट ने जैसे ही स्टे खारिज किया, निगम ने जेसीबी चला दी। 

विज्ञापन
Court dismisses stay, Corporation removes illegal factories and constructions from Simhastha area's land
उज्जैन में सिंहस्थ भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाए गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन में सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि से अवैध कारखाने और निर्माण हटाए गए हैं। निगम ने ये कार्रवाई कोर्ट से स्टे खारिज किए जाने के बाद की है। 
विज्ञापन


बता दें कुछ समय से बड़नगर रोड़ स्थित दांडी आश्रम के पास 10 से 12 की संख्या में बड़े गोदाम एवं कारखाने सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि पर संचालित किए जा रहे थे। उक्त अवैध निर्माणों को पूर्व में भी हटाने के निर्देश देते हुए कुछ दिन की मोहलत दी गई थी। समय अवधि पूर्ण होने के पश्चात नगर निगम द्वारा पूर्व में अवैध कारखाने और निर्माण कार्यों को हटाने की कार्यवाही प्रारंभ की गई थी, जिसमें से कुछ अवैध कारखाने एवं गोदाम को निर्माण करने वाले व्यापारियों के द्वारा न्यायालय में स्टे के लिए अपील की गई थी। इसके मामले मे न्यायालय द्वारा उक्त अपील को खारिज करते हुए स्टे को भी शून्य कर दिया था। 


गुरुवार को निगम द्वारा जेसीबी के माध्यम से शेष बचे दो अवैध कारखाने जिसमें अजीज भाई, रशीदा बी एवं रईस खान द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed