फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Corporation commissioner inspected the cleanliness system on a bicycle

Ujjain News: साइकिल पर निकले निगम आयुक्त, अधिकारियों के साथ किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

Fri, 21 Feb 2025 02:04 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 21 Feb 2025 02:04 PM IST
सार

निरीक्षण के दौरान जोन कार्यालय में गंदगी पाए जाने पर स्वास्थ्य निरीक्षक महेश झांझोट को फटकार लगाई गई और भविष्य में लापरवाही न करने की चेतावनी दी गई। साथ ही, सभी जोन कार्यालयों को सुबह 7:30 बजे तक अनिवार्य रूप से खोलने का निर्देश दिया गया।

विज्ञापन
Ujjain News: Corporation commissioner inspected the cleanliness system on a bicycle
सफाई व्यवस्था के निरीक्षण करने निकले निगम आयुक्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 अंतर्गत शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और उसमें आवश्यक सुधार कार्य करने हेतु शुक्रवार को निगम आयुक्त आशीष पाठक साइकल पर सवार होकर शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने अधिकारियों के साथ निकले। निरीक्षण के दौरान आयुक्त द्वारा झोन क्रमांक 5 अंतर्गत वार्डों का भ्रमण किया गया। वहां मुख्य रूप से झोन कार्यालयों की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही प्रमुख एवं व्यस्ततम मार्गों पर जो अतिक्रमण हो रहा है उसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। आयुक्त द्वार निर्देशित किया गया कि सड़कों पर आवारा मवेशी न दिखें जहां भी आवारा मवेशी सड़कों पर विचरण करते हुए दिखे। उन्हें पकड़ते हुए गौशाला भेजा जाए। साथ ही अवैध संचालित बाड़ों को नोटिस देकर हटाए जाने की कार्यवाही करें।
विज्ञापन


विज्ञापन


इन्हें लगाई फटकार
निरीक्षण के दौरान झोन क्रमांक कार्यालय ने परिसर में गंदगी एवं कचरा पाए जाने पर स्वास्थ्य निरीक्षक जोन क्रमांक 5 महेश झांझोट को फटकार लगाई एवं भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ सभी जोन कार्यालय प्रातः 7:30 बजे तक अनिवार्य रूप से खुल जाएं, जिससे सुबह के भ्रमण में वीसी एवं अन्य सफाई बिंदुओं पर चर्चा की जा सके। इस निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य जितेंद्र कुवाल, उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल, पार्षद प्रतिनिधि सुनील चावंड एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed