फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Corona and influenza cases are increasing continuously in Madhya Pradesh, need to be alert

MP News: मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना और इनफ्लुएंजा के मामले, सतर्क रहने की जरूरत

Thu, 23 Mar 2023 02:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 23 Mar 2023 02:34 PM IST
सार

इनफ्लुएंजा कोरोना का ही एक नया स्वरूप है, जिससे वर्तमान समय में बचकर रहना अति आवश्यक है। आपने कहा कि वरिष्ठ नागरिक एवं गंभीर बीमारियों से पीड़ित भीड़भाड़ के क्षेत्रों में जाने से बचें और मास्क का उपयोग करें।

विज्ञापन
Corona and influenza cases are increasing continuously in Madhya Pradesh, need to be alert
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में कोरोना और इनफ्लुएंजा के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। मौसम परिवर्तन के दौरान इसका असर उज्जैन में भी देखने को मिल रहा है, जहां पर अब प्रतिदिन होने वाली कोरोना की सैंपलिंग में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। जिसके लिए अब हमें डरने नहीं बल्कि सतर्क होने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजय शर्मा के द्वारा प्रतिदिन जारी किए जा रहे कोरोना हेल्थ बुलेटिन पर ध्यान दिया जाए तो पता चलेगा कि लगातार सैम्पलिंग के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। 20 मार्च 2023 को उज्जैन जिले में तीन सैंपल लिए गए थे, जिसकी संख्या 22 मार्च 2023 को 15 सैंपल तक पहुंच गई है। जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एचपी सोनानिया ने बताया कि अभी हमें कोरोना इनफ्लूएनजा से डरने और घबराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता बरतना आवश्यक है। कोरोना सैंपलिंग के बढ़ते आंकड़े भी इसी ओर इशारा करते हैं। उन्होंने बताया कि इनफ्लुएंजा कोरोना का ही एक नया स्वरूप है, जिससे वर्तमान समय में बचकर रहना अति आवश्यक है। आपने कहा कि वरिष्ठ नागरिक एवं गंभीर बीमारियों से पीड़ित भीड़भाड़ के क्षेत्रों में जाने से बचें और मास्क का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed