MP News: उज्जैन से बीजेपी के महापौर महाकाल मंदिर में अभद्र ढंग से पैर पसार कर बैठे, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
उज्जैन के नवनिर्वाचित महापौर मुकेश टटवाल का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे महाकाल के मंदिर में महाकाल बाबा के साथ एक अजीब सा पोज बनाए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने इस फोटो को लेकर आपत्ति जताई है और कहा है कि यह तो आस्था के प्रति अशोभनीय व्यवहार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बमुश्किल चुनाव जीते बीजेपी से उज्जैन के मेयर मुकेश टटवाल का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फोटो में मेयर महाकाल के मंदिर में मौजूद हैं और महाकाल से टिके हुए एक अजीब सा पोज बनाए हुए नजर आ रहे हैं। धार्मिक स्थानों पर इस तरह की मुद्रा में आमतौर पर कोई नजर नहीं आता। जब बात महाकाल की हो तो फिर बात अलग ही है।
दरअसल, महाकाल को राजाधिराज कहा जाता है और वहां दर्शन के अपने नियम कायदे हैं। हैरत की बात यह है कि महापौर जी के ठीक पीछे बैठे हुए पुजारी भी उनसे कुछ नहीं कह रहे हैं। उन्हें इस फोटो को खिचवाने की मना भी नहीं कर रहे। हैरत की बात यह भी है कि महाकाल के मंदिर में किसी भी तरह से फोटो खींचना पूरी तरह से प्रतिबंधित है तो मेयर साहब को किसी ने रोका क्यो नहीं। कांग्रेस ने महापौर के इस तरह से फोटो की खिचाने को लेकर आपत्ति जताई है।
फ़र्ज़ी तरीक़े से चुनाव जीते..अब आस्था के प्रति भी फ़र्ज़ीवाड़ा और अशोभनीय व्यवहार उजागर..यह है धर्म के ठेकेदारों का वास्तविक चरित्र…बाबा महाकालेश्वर के समक्ष आदर की बजाय आराम की मुद्रा में उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल!!
विज्ञापन विज्ञापन
हिंदुत्व के फर्जी ठेकेदारों, बताइए राजाधिराज हैं?? pic.twitter.com/3aZL5jia0H— KK Mishra (@KKMishraINC) September 10, 2022
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा ने ट्वीट किया, फर्जी तरीके से चुनाव जीते। अब आस्था के प्रति भी फर्जीवाड़ा और अशोभनीय व्यवहार उजागर। क्या है धर्म के ठेकेदारों का वास्तविक चरित्र! बाबा महाकालेश्वर के समक्ष आदर की बजाय आराम की मुद्रा में उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल। हिंदुत्व के फर्जी ठेकेदारों ,बताइए राजाधिराज हैं! उज्जैन महाकाल समिति के अध्यक्ष कलेक्टर होते हैं और इस मामले में कलेक्टर क्या कार्रवाई करेंगे यह भी देखने वाली बात होगी। क्योंकि यह सीधे-सीधे भावनाओं से जुड़ा हुआ मुद्दा है और फोटो खींचने पर पूर्ण प्रतिबंध होने के बाद फोटो किसने खींची यह भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है।
