फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Come to Prayagraj Kumbh and earn religious benefits, this Mahakumbh has come after years - Nepali Baba

Ujjain News: नेपाली बाबा बोले- प्रयागराज कुंभ में आकर धर्मलाभ अर्जित करें, वर्षों के बाद यह महाकुंभ आया है

Thu, 09 Jan 2025 10:25 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 09 Jan 2025 10:25 PM IST
सार

सभी भक्त प्रयागराज कुंभ में आकर लाभ लें, क्योंकि वर्षों के बाद यह महाकुंभ लगता है। इस समय जो महाकुंभ की भूमि पर पहुंचता है, उसको मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह बात 1008 आत्मानंद महाराज नेपाली बाबा ने उज्जैन आगमन के दौरान अपने शिष्यों से कही।

विज्ञापन
Come to Prayagraj Kumbh and earn religious benefits, this Mahakumbh has come after years - Nepali Baba
प्रयागराज कुंभ में आकर धर्मलाभ अर्जित करें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सभी भक्त प्रयागराज कुंभ में आकर लाभ लें, क्योंकि वर्षों के बाद यह महाकुंभ लगता है। इस समय जो महाकुंभ की भूमि पर पहुंचता है, उसको मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह बात 1008 आत्मानंद महाराज नेपाली बाबा ने उज्जैन आगमन के दौरान अपने शिष्यों से कही।

विज्ञापन

विज्ञापन


लंबे समय बाद 1008 आत्मानंद महाराज नेपाली बाबा गुरुवार उज्जैन पहुंचे। नेपाली बाबा ने आगर रोड सामाजिक न्याय परिसर स्थित श्री मायापति हनुमान मंदिर में कुछ देर विश्राम किया और अपने भक्तों से चर्चा की। नेपाली बाबा ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ में उनके कैंप में शामिल होने के लिए उनके भक्तों को आमंत्रण देने आए हैं। आपने आगे कहा कि कुंभ में जो प्राणी भाग न लें। दर्शन, स्नान न करे, यज्ञ यापन न करे तो मानव कैसे सिद्ध कर पाएंगे कि हम मनुष्य हैं। यह सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 जनवरी से रामनाम का महायज्ञ होगा प्रारंभ
उज्जैन सिंहस्थ में नेपाली बाबा का करीब 50 बीघा क्षेत्र में कैंप और सबसे बड़ा अन्नक्षेत्र लगता है। यज्ञ हवन होते हैं। इसी तरह 31 जनवरी से प्रयागराज कुंभ में रामनाम का बड़ा महायज्ञ होने जा रहा है। इसी संदर्भ में महाराज श्री भक्तों से विचार-विमर्श करने आए थे। कुछ देर मायापति हनुमान मंदिर में विश्राम के बाद में बाबा आगे के लिए रवाना हो गए।

भक्तों को कहा, कुंभ मे जरूर आना
इलाहाबाद में चले रहे कुंभ आयोजन के दौरान नेपाली बाबा का भी कैंप लगाया गया है। गुरुवार को कुंभ में जाने से पहले नेपाली बाबा का उज्जैन आगमन हुआ। उन्होंने भक्तों को कुंभ में आकर धर्म लाभ लेने का आमंत्रण दिया। नेपाली बाबा के आगमन की सूचना के बाद उनके भक्त दर्शन कर आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed