फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   CM Shivraj Singh Chouhan inaugurated the best lifestyle textile industry in Ujjain

Ujjain: बेस्ट लाइफ स्टाइल वस्त्र उद्योग का लोकार्पण कर CM शिवराज बोले- आज से उज्जैन के सौभाग्य का सूरज उदय

Thu, 06 Apr 2023 09:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 06 Apr 2023 09:31 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को बेस्ट लाइफ स्टाइल वस्त्र उद्योग का लोकार्पण किए। इस दौरान उन्होंने कहा, आज से उज्जैन के सौभाग्य का सूरज उदय हो गया है।

विज्ञापन
CM Shivraj Singh Chouhan inaugurated the best lifestyle textile industry in Ujjain
बेस्ट लाइफ स्टाइल वस्त्र उद्योग का लोकार्पण किए सीएम शिवराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज से उज्जैन के सौभाग्य के नए सूरज का उदय हुआ है। कभी इस शहर में फैक्ट्री पर फैक्ट्री बंद हो रही थी, लेकिन इस बार एक ही साल में किसी फैक्ट्री का शिलान्यास और लोकार्पण होना अदभुत कार्य है। उद्योग से उज्जैन के चार हजार स्थानीय लोगों को सीधे और एक हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। यह बातें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेस्ट लाइफ स्टाइल वस्त्र उद्योग का लोकार्पण करते हुए कही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यहां मौजूद लोगों से कहा कि उज्जैनवासियों तैयार हो जाओ, उज्जैन में उद्योगों और रोजगार की झड़ी लगने वाली है। अब हमेशा यहां पर महाकुंभ जैसा नजारा ही दिखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि होटल उद्योग के लिए भी उद्योगपतियों को उज्जैन आना चाहिए। मध्यम दर्जे की होटल निर्माण के लिए उज्जैन के स्थानीय निवासियों को पहल करना चाहिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन के देवास रोड पर नवनिर्मित बेस्ट लाइफ़ स्टाइल अपैरल की वस्त्र निर्माण इकाई जो कि 80 करोड़ की लागत से बनाई गई है, का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मैं देख रहा हूं कि आज जिस उद्योग का लोकार्पण हो रहा है, वहां पर काम करने की उम्मीद से आई बहनों की आंखों में चमक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उज्जैन में बना हुआ कपड़ा दुनियाभर में धूम मचाएगा। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के त्रिशूर से यहां आकर श्री रामास्वामी ने फैक्ट्री लगाई है। यह इस बात का संकेत है कि मध्यप्रदेश की धरती पर सभी उद्योगपतियों का स्वागत हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि पूरे हिंदुस्तान के इन्वेस्टर मध्यप्रदेश में आए और निवेश करें। मध्यप्रदेश अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ई-रिक्शा में बैठकर फैक्टरी का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में यह रहे मौजूद...
इस कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय रेल एवं टेक्सटाइल राज्यमंत्री दर्शना जारदोश, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, बहादुर सिंह चौहान और अन्य अतिथियों ने फीता काटा एवं ई-रिक्शा में बैठकर फैक्टरी का अवलोकन किया।

20 साल से लगातार बंद हो रही थी फैक्ट्रियां...
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि विगत 20 साल से उज्जैन में फैक्ट्रियां बंद हो रही थी। पहली बार ऐसा अवसर आया है, जब एक साल की अवधि में फैक्ट्री का भूमि पूजन और लोकार्पण एक साथ हुआ है, यह अनूठा कार्य है। यह कार्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की इच्छा शक्ति के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जिस तरह से उज्जैन में अधोसंरचना का विकास, धार्मिक स्थलों के विकास पर ध्यान दिया है। उसी तरह वे औद्योगिक इकाइयों पर भी ध्यान दे रहे हैं। अब यहां एक के बाद एक नए उद्योग आने वाले हैं।


उज्जैन में आने वाले हैं कई नए उद्योग...
कार्यक्रम में उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा कि उज्जैन की विक्रम उद्योगपुरी में कांकरिया ग्रुप और मेडिकल से संबंधित कई उद्योगपति निवेश करने जा रहे हैं। यहां पर एक लाख करोड़ रुपये का निवेश होने जा रहा है, जिससे बड़ी संख्या में रोजगार पैदा होंगे। दत्तीगांव ने कहा कि बेस्ट अपैरल कंपनी के मालिक की कहानी एक मजदूर से फैक्ट्री मालिक बनने तक की है। यह ग्रुप 1500 करोड़ का है व 11000 लोगों को रोजगार दे रहा है। आज चालू हो रहे उद्योग से 4000 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन प्रवास के दौरान कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने इस दौरान शाल और श्रीफल भेंटकर मिश्रा का सम्मान किया। वहीं पंडित प्रदीप मिश्रा ने भी मुख्यमंत्री का सम्मान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed