फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   CM Mohan Yadav reaches Ujjain for MP Lok Sabha elections, targets Congress in the meeting

Election 2024: 'कांग्रेस को भगवा से इतनी नफरत है तो तिरंगे से भगवा निकालकर बताएं', उज्जैन में गरजे CM डॉ. यादव

Mon, 22 Apr 2024 10:30 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 10:30 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए दूरदर्शन के लोगों के भगवा कलर का भी विरोध कर दिया। भगवा ने पता नहीं क्या बिगड़ा है कांग्रेस का, भगवा कलर से कांग्रेस को नफरत है। 

विज्ञापन
CM Mohan Yadav reaches Ujjain for MP Lok Sabha elections, targets Congress in the meeting
उज्जैन में सीएम मोहन यादव ने चुनावी सभा को संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के समर्थन में नामांकन रैली व रोड शो के बाद आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने तुष्टिकरण की राजनीति करते हुए दूरदर्शन के लोगों के भगवा कलर का भी विरोध कर दिया। भगवा ने पता नहीं क्या बिगड़ा है कांग्रेस का, भगवा कलर से कांग्रेस को नफरत है। भगवा हमारे धर्म सत्ता का मार्ग प्रशस्त करती है। यह धर्म सत्ता के माध्यम से हमारी संस्कृति हमेशा विद्यमान रहती हैं। मैं तो कहता हूं कि अगर कांग्रेस को भगवा से इतनी नफरत है तो तिरंगे से भगवा निकालकर बता दें। जब जब अधर्म बढ़ता है और धर्म की हानि होती है तो धर्म के लिए इसी प्रकार से कोई विचार का समूह निकलता है, जिसको कभी आप भाजपा कहते हो कभी राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ कहते हो या नाना प्रकार के राष्ट्रीयवादी नामों से हम सभी जानते हैं। मंदिर बन गया, लेकिन अब तक कांग्रेस के लोग भगवान श्रीराम के दर्शन करने तक नहीं गए। अब ये हमारी सनातन संस्कृति और भगवा पर आपत्ति उठाने का पाप भी कर रहे हैं। कांग्रेस के पापों का घड़ा भरा गया है। अब हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अपने सांस्कृतिक अनुष्ठान का महायज्ञ प्रारंभ किया है।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश में लंबे समय तक राज किया एवं सरकार चलाई। हमेशा नारा देते रहे कि देश से गरीबी को दूर करेंगे, लेकिन वे गरीबी तो दूर नहीं कर सके अब तो हमारे देश की जनता ने ही उन्हें दूर कर दिया है। अब बेशर्मी से कहते हैं कि सरकार बनाओ, एक झटके में गरीबी दूर कर देंगे। कांग्रेस के झंडाबरदार जिनको लोग पप्पू जी कहते हैं और भी पता नहीं क्या-क्या नाम देते हैं। वे भी पदयात्रा करने निकले और बेशर्मी के साथ बोलते फिरे कि हमारी सरकार बनाओ एक झटके में गरीबी दूर कर देंगे। वे कहते हैं कि घर-घर से गरीबी दूर कर देंगे। गांधी परिवार ने 55 साल से अधिक समय तक सरकार चलाई और हमेशा नारा देते रहे कि देश से गरीबी दूर कर देंगे, लेकिन वे गरीबी दूर नहीं कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आमसभा में राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह, विधायक चिंतामणि मालवीय, सतीश मालवीय, जितेंद्र पंड्या, उज्जैन जिलाध्यक्ष विवेक जोशी, उज्जैन ग्रामीण जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला, सुदर्शन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे। जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने दी।


सांस्कृतिक अनुष्ठान का महायज्ञ प्रारंभ हुआ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने अपने सांस्कृतिक अनुष्ठान का महायज्ञ प्रारम्भ किया है। हमारी पंच निष्ठांओं में हमने कहा है कि एक-एक निष्ठा से इस देश की संस्कृति को खड़ा करना चाहते हैं। अब दुनिया में कहीं भी केवल ये बताना है कि हम श्रीराम, श्रीकृष्ण की धरती से आए हैं, वो समझ जाएंगे कि भारत से आए हैं। मोदी जी ने नई शिक्षा नीति में भारत के गौरवशाली इतिहास के पृष्ठों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया। भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी के संस्थानपकों ने उदात्त विचारों के साथ अपने कार्यकर्ताओं की चिंता की और जड़ों से जुड़कर सिद्धांत बनाए। उन्हीं सिद्धांतों के बलबूते पर आज भाजपा का इतना बड़ा परिवार हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed