फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   CM Mohan Yadav planted a sapling in Ujjain

MP News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ, सीएम मोहन यादव ने लगाया उज्जैन में पौधा

Sat, 06 Jul 2024 07:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 06 Jul 2024 07:28 PM IST
सार

MP News: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कपिला गौशाला में पौधरोपण कर संपूर्ण जिले में एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा कपिल गौशाला का भ्रमण कर अवलोकन किया और गौशाला में गौमाता का पुष्पमाला पहनाकर और तिलक लगाकर पूजन किया और आरती उतारी।
 

विज्ञापन
CM Mohan Yadav planted a sapling in Ujjain
पौधा लगाते सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जिस प्रकार किसानों को गेहूं ,चने आदि अलग अलग फसलों के लिए बोनस दिया जा रहा है। उसी प्रकार अब अब दूध खरीदने पर भी बोनस दिया जाएगा। जिससे लोग घर घर गोमाता को पालें। वहीं दुर्घटनाग्रस्त व दिव्यांंग गोमाताओं को गौशाला में रखा जायेगा। दूध का व्यवसाय भी हमारे लोगों का जीवन बदलने में सहायक हो इसका प्रशिक्षण भी शुरू होगा। गोवंश की नस्ल सुधारने का अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी देसी गौमाता की गुणवत्ता और विविधता सर्वश्रेष्ठ हैं। हमारी देसी गौमाता फले फुलें  इसके प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन


यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन के ग्राम रत्नाखेड़ी स्थित कपिला गौशाला के संवर्धन और एक पेड़ मां के नाम अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गौशाला में पौधरोपण कर संपूर्ण जिले में ' एक पेड़ माँ के नाम अभियान' का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा कपिल गौशाला का भ्रमण कर अवलोकन किया गया।  मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कपिला गौशाला में पौधरोपण कर संपूर्ण जिले में एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा कपिल गौशाला का भ्रमण कर अवलोकन किया और गौशाला में गौमाता का पुष्पमाला पहनाकर और तिलक लगाकर पूजन किया और आरती उतारी। इस दौरान उन्होंने नन्हें बछड़ों को पशु चारा खिलाकर दुलार भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गौशाला में सीएसआर से उपलब्ध आधुनिक पशु चारा मशीन सहित अन्य उपकरणों का अवलोकन किया। कपिला गौशाला के श्री अच्युतानंद महाराज ने गौशाला में किए गए नवाचार और गौशाला संवर्धन के मास्टर प्लान की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम में पौधारोपण और उसके संरक्षण की संकल्प लेने वाले विभिन्न संस्थाओं को एक पौधा भेंट किया।

 मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कपिल गौशाला के संवर्धन के कामों को सराहा 
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि काल के प्रवाह में हमारी गौमाता पर भी संकट आया है। सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी कृत संकल्पित है। गौशालाओं को संवारने का काम किया जा रहा हैं। उन्होंने कपिला गौशाला के संवर्धन में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले श्री अच्युतानंद जी महाराज का अभिनंदन किया।

उन्होंने कहा कि श्री अच्युतानंद जी महाराज गोवंश में संरक्षण के दिशा में महती भूमिका निभा रहे हैं, जो हम सभी के  लिए प्रेरणादाई है। उन्होंने पहले भी ग्वालियर में 5000 से अधिक गोवंश के पालन पोषण का उल्लेखनीय काम किया हैं। उन्होंने कपिल गौशाला में निर्मित भगवान शिव गणेश की सुंदर प्रतिमाओं की भी प्रशंसा की।



उन्होंने कहा कि कपिला गौशाला में न केवल पशुओं का अच्छे से पालन पोषण किया जा रहा है, बल्कि यह आधुनिक यंत्रों से भी सुसज्जित है। जिसमें चंद मिनटों में 1000 से अधिक पशुओं का आहार बनाया जा सकता हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि उज्जैन, भोपाल, इंदौर देवास आदि के प्रमुख मार्गो पर निराश्रित पाए जाने वाले गोवंश को गौशाला में रखने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कपिल गौशाला के संवर्धन के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा किए गए कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed