फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ayodhya Ram Mandir: MP CM Mohan Yadav Made Laddus For Ram Temple Consecration Ceremony

Ram Mandir: सीएम मोहन यादव ने श्रीराम मंदिर अयोध्या के लिए बनाए लड्डू, पैकेट भी किए पैक, तस्वीरें आई सामने

Mon, 15 Jan 2024 12:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 15 Jan 2024 12:06 PM IST
सार

Ujjain Mahakal Laddu For Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारी जोरों पर है। अब उज्जैन से अयोध्या करीब 3 ट्रकों से भगवान महाकाल के लड्डू पहुंचाए जाएंगे। इसे लेकर खुद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की चिंतामन जवासिया स्थित श्री महाकालेश्वर भगवान के भोग लड्डू निर्माण इकाई पहुंचे। यहां उन्होंने लड्डू इकाई में बैठकर लड्डू बनाए।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: MP CM Mohan Yadav Made Laddus For Ram Temple Consecration Ceremony
लड्डू बनाते सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या के मंदिर में भले ही भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 सोमवार को होगी, लेकिन इस उत्सव में बाबा महाकाल के लड्डूओं की मिठास भी बनी रहे, इसके लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन से बाबा महाकाल की 5 लाख लड्डू प्रसादी अयोध्या भेजने की घोषणा तो कर ही चुके हैं, लेकिन इस प्रसादी का निर्माण और कार्य कितने प्रतिशत पूर्ण हुआ और इन लड्डूओं को कब तक अयोध्या के लिए भेजा जा सकता है, इसी बात की जानकारी लेने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की चिंतामन जवासिया स्थित श्री महाकालेश्वर भगवान के भोग लड्डू निर्माण इकाई पहुंचे। यहां उन्होंने लड्डू इकाई में बैठकर लड्डू बनाए और पैकिंग करने के साथ ही उपस्थित कारीगरों से चर्चा भी की। 

विज्ञापन



अब तक बन चुके है 4 लाख लड्डू 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकालेश्वर प्रबंध समिति की चिंतामन स्थित लड्डू प्रसाद निर्माण इकाई पहुंचकर अयोध्या के लिए बन रहे लड्डूओं की निर्माण प्रक्रिया का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वयं भी लड्डू बनाए और उनकी पैकिंग भी की तथा लड्डू बना रहे कारीगरों से बातचीत भी की।
विज्ञापन



इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि अयोध्या में नवनिर्मित भगवान श्रीराम मंदिर के शुभारंभ अवसर पर महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा 5 लाख लड्डू प्रसाद स्वरूप अयोध्या भेजे जा रहे हैं, इनमें से 4 लाख लड्डू बन चुके हैं तथा शेष 1 लाख लड्डू बनाने का कार्य निरंतर जारी है। सीएम ने बताया कि आगामी 17-18 जनवरी को लड्डूओं का यह निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा, जिसके बाद 21 जनवरी 2024 तक हर हालत में बाबा महाकाल के लड्डू का यह प्रसाद अयोध्या पहुंचाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रति लड्डू का वजन 50 ग्राम
प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने जानकारी दी कि लड्डू प्रसाद बेसन, रवा, शुद्ध घी और सूखे मेवों से बनाया जा रहा है। लड्डू प्रसाद निर्माण के लिए अतिरिक्त कारीगरों व कर्मचारियों को लगाया गया है। लड्डूओं को पैकेट में पैक कर अयोध्या भेजा जाएगा, एक लड्डू का वजन लगभग 50 ग्राम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed