फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   CM Mohan Yadav inaugurated the Ashok Bridge built on Rudra Sagar

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैनवासियों को दी सौगात, रूद्र सागर पर बने अशोक ब्रिज का किया लोकार्पण

Sat, 15 Feb 2025 11:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 15 Feb 2025 11:17 PM IST
सार

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शनिवार को रुद्रसागर झील में नवनिर्मित पैदल यात्री पुल का लोकार्पण किया। इस पुल के निर्माण से बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की आध्यात्मिक यात्रा सहज बनेगी।

विज्ञापन
CM Mohan Yadav inaugurated the Ashok Bridge built on Rudra Sagar
सीएम ने अशोक सेतृ का लोकार्पण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में महाकाल मंदिर जाने के लिए एक और नया प्रवेश द्वार खुल गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 करोड़ की लागत से रूद्र सागर पर बने ब्रिज का लोकार्पण किया। इसे सम्राट अशोक ब्रिज के नाम से जाना जाएगा। अब श्रद्धालु शक्ति पथ से सीधे महाकाल मंदिर पहुंच सकेंगे। इससे चारधाम मंदिर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए करीब डेढ़ किमी की दूरी कम हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने मानसरोवर के सामने जैसे ही नए ब्रिज का लोकार्पण किया। यहां जमकर आतिशबाजी की गई। शंख और डमरू बजाकर सीएम का स्वागत भी किया गया। जिसके बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। पूजन राजेश पुजारी व आकाश पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया।  

विज्ञापन

विज्ञापन

कई मायनों में खास रहा 15 फरवरी
उज्जैन वालों के लिए 15 फरवरी का दिन कई मायनों में खास रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें बड़ी सौगातें दीं। उन्होंने उज्जैन में 2272 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन-लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि हम सभी पर बाबा महाकाल की कृपा है। हम सभी अलग-अलग क्षेत्रों में और आगे बढ़ने वाले हैं। गरीब जनता को भी आगे बढ़ने का अधिकार है। उसे भी बड़े भवनों में शादी-ब्याह करने चाहिए। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सरकार लगातार विकास के काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आलू उत्पादकों के लिए बड़ी कंपनी स्थापित होगी
हमारी सरकार मिशन ज्ञान (गरीब-युवा-अन्नदाता-नारी शक्ति) के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रही है। उन्होंने जनता को बताया कि पेप्सिको कंपनी आलू उत्पादकों के लिए बड़ी कंपनी स्थापित करने जा रही है। अब उनकी सरकार गाय-बकरी का दूध भी खरीदेगी। साथ ही, दूध उत्पादन पर फसल की तरह बोनस भी मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पेप्सिको उज्जैन में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी स्थापित कर रही है। वह किसानों से आलू सीधे खरीदेगी। हमारी सरकार गाय पालनों को 25 फीसदी अनुदान देगी। इससे गाय पालने वालों की आय बढ़ेगी। प्रदेश का दुग्ध संघ गाय और बकरी का दूध भी खरीदेगा। इससे दूध उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा। जनता को दूध उत्पादन पर फसल की तरह ही बोनस मिलेगा।

'शिप्रा नदी के घाट का सौदर्यीकरण किया जाएगा
हमारी सरकार युवाओं को उसकी क्षमता के हिसाब से राजगोर-स्वरोजगार मुहैया कराएगी। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार का एकमात्र उद्देश्य है राज्य को देश के विकसित राज्यों में शामिल करना। हम युवाओं-गरीबों का जीवन बदलने की कोशिश कर रहे हैं। युवाओं को जिस भी तरह का उद्योग लगाना हो, उसमें सरकार मदद करेगी। शिप्रा के सभी घाटों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। लोग नाव से एक घाट से दूसरे घाट जा सकेंगे। लोगों को शिप्रा का साफ पानी मिलेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed