{"_id":"6496fd4e855fa5d22408dca7","slug":"childhood-friend-harassed-medical-student-molested-and-threatened-family-members-case-registered-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: बचपन के दोस्त ने किया मेडिकल स्टूडेंट को परेशान, छेड़छाड़ कर परिजनों को धमकाया, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: बचपन के दोस्त ने किया मेडिकल स्टूडेंट को परेशान, छेड़छाड़ कर परिजनों को धमकाया, केस दर्ज
Sat, 24 Jun 2023 08:02 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 24 Jun 2023 08:02 PM IST
सार
उज्जैन में एक मेडिकल स्टूडेंट ने पुलिस को शिकायत की है कि उसे उसका बचपन का दोस्त परेशान कर रहा है। पहले तो उसने छेड़छाड़ की। फिर धमकाने लगा। परिजनों को भी उसने धमकाया।
विज्ञापन
चिमनगंज मंडी पुलिस थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन के मेडिकल कॉलेज में पीजी की पढ़ाई कर रही इंदौर की एक छात्रा को उसके बचपन के दोस्त ने इस तरह परेशान किया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। आरोप है कि छात्रा के साथ वह कक्षा सात में पढ़ता था। सोशल मीडिया पर दोबारा जुड़े तो बातें होने लगी। इसका गलत फायदा उठाकर युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। फिर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों को भी धमकाया। इससे परेशान होकर छात्रा डिप्रेशन में चली गई। छात्रा को धमकाने के लिए वह कॉलेज तक चला गया। चिमनगंज थाना पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही छात्रा ने पुलिस को बताया कि कटनी का रहने वाला निलय पिता ललित गुप्ता ने उसका जीना मुश्किल कर रखा है। जब वह सातवीं कक्षा में पढ़ती थी, तब निलय से पहचान थी लेकिन पिता के ट्रांसफर के बाद से उससे कोई संपर्क नहीं था। कई साल बाद साल युवक ने सोशल साइट के जरिए उससे संपर्क किया। मोबाइल पर बातें करना लगा। जब उसका फोन उठाना बंद किया तो वह अलग-अलग नंबरों से कॉल कर परेशान कर रहा था। कॉलेज आकर जान से मारने की धमकी भी दे दी।
विज्ञापन
ऑडियो रिकॉर्डिंग का दिया सबूत
चिमनगंज मंडी पुलिस ने बताया कि छात्रा की रिपोर्ट पर छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवती व उसके परिजनों ने युवक की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई, जिसमें जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
