फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Chief Minister Shivraj Singh Chouhan will reach Mahidpur tomorrow

Ujjain: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल पहुंचेंगे महिदपुर, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर-एसपी

Wed, 22 Feb 2023 05:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 22 Feb 2023 05:26 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 23 फरवरी को उज्जैन जिले के दौरे पर आ रहे हैं। महिदपुर में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा स्वरोजगार प्रारम्भ करने वाले युवाओं को विभिन्न योजनाओं में स्वीकृति-पत्र प्रदान करेंगे। 

विज्ञापन
Chief Minister Shivraj Singh Chouhan will reach Mahidpur tomorrow
उज्जैन में कल सीएम शिवराज आ रहे हैं, अफसरों ने तैयारियों का जायजा लिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 23 फरवरी को उज्जैन जिले के दौरे पर आ रहे हैं। महिदपुर में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा स्वरोजगार प्रारंभ करने वाले युवाओं को विभिन्न योजनाओं में स्वीकृति-पत्र प्रदान करेंगे। उनके आगमन की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर-एसपी महिदपुर पहुंचे। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीएम शिवराज गुरुवार को दोपहर 12.10 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल से रवाना होकर दोपहर एक बजे महिदपुर पहुंचेंगे। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर शाम 3.10 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान महिदपुर में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा स्वरोजगार प्रारम्भ करने वाले युवाओं को विभिन्न योजनाओं में स्वीकृति-पत्र प्रदान करेंगे। इसी दिन मुख्यमंत्री चौहान राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में भी भाग लेंगे व विकास यात्रा के दौरान विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के 23 फरवरी को महिदपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सभास्थल एवं हेलीपेड का निरीक्षण विधायक बहादुरसिंह चौहान, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल द्वारा किया गया। उन्होंने आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed