फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Chief Minister Dr. Mohan Yadav will come to Ujjain on 16th December, BJP is preparing to take out a big rally

Ujjain: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 दिसंबर को आएंगे उज्जैन, स्वागत में बड़ी रैली निकालने की तैयारी में BJP

Thu, 14 Dec 2023 07:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 14 Dec 2023 07:12 PM IST
सार

प्रदेश के नए मुखिया मोहन यादव 16 दिसंबर को उज्जैन पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए स्थानीय कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट गए हैं। एक बड़ी रैली निकालने की योजना को लेकर बैठक की गई। 

विज्ञापन
Chief Minister Dr. Mohan Yadav will come to Ujjain on 16th December, BJP is preparing to take out a big rally
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 16 दिसंबर को धार्मिक नगरी उज्जैन आने वाले हैं। उनके भव्य स्वागत को लेकर तैयारियों का दौर अभी से प्रारंभ हो चुका है। बैठक में इस दिन भव्य रैली निकाले जाने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कुछ ऐसी तैयारी करने में जुटे हैं जिससे कि नवागत मुख्यमंत्री के स्वागत में कोई कमी ना रहे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उज्जैन नगर आगमन पर आयोजित स्वागत रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा नगर की बैठक भाजपा लोकशक्ति कार्यालय पर हुई। जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि बैठक को भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने कहा कि उज्जैन के लिए यह गौरवशाली क्षण है कि उज्जैन के विधायक डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री बने हैं। हम सबका दायित्व बनता है कि उनके नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया जाए। स्वागत में आमजन की सहभागिता अधिक से अधिक हो और यह स्वागत रैली ऐतिहासिक होगी। 
विज्ञापन


बैठक में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव, पारस जैन, राजेन्द्र भारती, ग्रामीण जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला, इकबालसिंह गांधी, वीरेंद्र कावड़िया, प्रदीप पाण्डे, रूप पमनानी, किशोर खंडेलवाल, गुलरेज शेख, रमेशचंद्र शर्मा, प्रभुलाल जाटवा, संजय अग्रवाल, विशाल राजोरिया, सत्यनारायण खोईवाल, संजय अग्रवाल जगदीश पांचाल सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मार्गों से निकलेगी स्वागत रैली
स्वागत रैली 16 दिसंबर 2023 शनिवार को दोपहर 3 बजे बजे दशहरा मैदान से प्रारंभ होगी, जो कि सुराना पैलेस होटल, कंट्रोलरूम तिराहा, वर्षा झोन कॉर्नर, फ्रीगंज गुरुद्वारा, निखार फेशन से दाईं ओर शहीद पार्क सर्कल, टॉवर चौक, तीन बत्ती चौराहा, सिंधी कॉलोनी तिराहे से बाईं ओर, विवेकानंद कॉलोनी, लोटी स्कूल चौराहा, धन्नालाल की चाल, फीगंज ब्रिज, चामुण्डा माता चौराहा, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज, नई सड़क, कंठाल चौराहा, सराफा, छत्री चौक पर समापन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed