फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Cheating in the name of getting the job of Assistant Administrator in Mahakal Temple

Ujjain: महाकाल मंदिर में सहायक प्रशासक की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, 4 लाख 50 हजार की लगाई चपत

Sun, 10 Dec 2023 04:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 10 Dec 2023 04:08 PM IST
सार

Ujjain: महाकाल मंदिर में सहायक प्रशासक की नौकरी दिलाने का ­झांसा देकर युवक ने महिला के साथ 4.50 लाख की धोखाधड़ी कर दी। युवक ने सहायक प्रशासक के साथ श्रम प्रकोष्ठ विभाग में नौकरी दिलाने की बात कहीं थी। महिला की शिकायत पर शनिवार को नीलगंगा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर युवक को हिरासत में लिया है।
 

विज्ञापन
Cheating in the name of getting the job of Assistant Administrator in Mahakal Temple
महाकाल मंदिर में सहायक प्रशासक की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीलगंगा थाना एसआई यादवेन्द्र परिहार ने बताया कि विनिता पति रजनीश गुप्ता 40 वर्ष निवासी शास्त्रीनगर 2021 तक महाकाल मंदिर में महिला सुरक्षाकर्मी का काम करती थी। जहां उसकी पहचान शुभम पिता मनीष गुप्ता 28 वर्ष निवासी यादवनगर थाना चिमनगंज से हुई थी। नौकरी छोड़ने के बाद वर्ष 2022 मई में शुभम गुप्ता ने विनिता से संपर्क किया और सहायक प्रशासक के साथ अन्य किसी भी विभाग में सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा दिया।

विज्ञापन


पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत
जिसके बाद विनिता उसकी बातों में आ गई और फरवरी 2023 तक उसे नौकरी के नाम पर 4 लाख 50 हजार रूपये दे बैठी। सालभर में नौकरी नहीं मिलने पर विनिता ने नौकरी के नाम पर दिये रूपये लौटाने को कहा। शुभम गुप्ता आनाकानी करने लगा। विनिता को अपने साथ धोखाधड़ी होने का अहसास होते ही उसने शिकायत दर्ज कराने की बात कहीं तो शुभम ने उसे श्रम प्रकोष्ट विभाग का फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर मोबाइल पर भेज दिया। लेकिन तब तक विनिता शुभम की चाल समझ चुकी थी।
विज्ञापन


आरोपी हिरासत में
उसने मामले की शिकायत आवेदन सौंपकर पुलिस को दर्ज कराई। जांच के बाद मामले में पुलिस ने शुभम के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में प्रकरण दर्ज किया है। सूत्र बता रहे है कि शनिवार रात पुलिस ने शुभम को हिरासत में ले लिया था, जिससे पूछताछ की जा रही है। संभावना है कि आज मामले का खुलासा कर उसे न्यायालय में पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed